रायपुर, 06 सितम्बर 2024: प्रदेश में पठन कौशल और पढ़ने की आदत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘निपुण भारत मिशन’ के तहत 2 मोबाइल लाइब्रेरी वेन की शुरुआत की गई। यह कार्यक्रम राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) और रूम टू रीड के सहयोग से आयोजित किया गया।
इसका शुभारंभ एससीईआरटी के संचालक राजेन्द्र कुमार कटारा ने किया। इस मौके पर एससीईआरटी के अपर संचालक जे. पी. रथ और रूम टू रीड के राज्य प्रमुख यशवर्धन उनियाल समेत कई अधिकारी और नागरिक मौजूद थे।
मोबाइल लाइब्रेरी का उद्देश्य बच्चों और समुदायों में पठन कौशल को बढ़ावा देना है। ये लाइब्रेरी वेन 10 दिनों तक महासमुंद जिले के बागबहरा विकासखंड के 30 स्कूलों में विभिन्न पठन गतिविधियों का आयोजन करेगी। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में पढ़ने की आदत विकसित की जाएगी, साथ ही समुदाय के लोगों को भी इस अभियान में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
‘पठन अभियान’ के तहत बच्चों की बुनियादी साक्षरता को मजबूत करने और पढ़ने की आदतों को बढ़ावा देने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसके अंतर्गत प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में 6 सप्ताह की योजना के तहत पठन, लेखन, चित्रकला और सामुदायिक सहभागिता जैसी गतिविधियाँ कराई जाएंगी।
मोबाइल लाइब्रेरी वेन बच्चों को किताबें और पढ़ने की सामग्री उपलब्ध कराएगी और पठन के महत्व को समझाने के लिए कार्यशालाएँ भी आयोजित की जाएंगी।
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...
रायपुर, 8 मार्च 2026। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री मिनी स्टेडियम में आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन 2026 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ा आर्थिक संबल दिया। कार्यक्रम के दौरान...
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...
रायपुर, 12 मार्च।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने रायपुर के चार सरकारी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर...
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...