रायपुर। छत्तीसगढ़ के 21 जिलों में 7 और 8 जनवरी को कोरोना वैक्सीनेशन की मॉक ड्रिल होगी। इस बीच स्वास्थ्य विभाग के आंकलन के मुताबिक पिछले दो महीने में हर दिन निकल रहे कोरोना मरीजों में से एक प्रतिशत केस ऐसे मरीजों के रहे हैं, जो 92 दिन के बाद दोबारा कोरोना की जद में आ गए हैं। प्रदेश में पिछले दो माह में 92 हजार से अधिक केस मिले जिनमें से करीब 920 केस ऐसे लोगों के रहे जिन्हें दोबारा कोरोना हुआ।










