यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध और वैश्विक बाजार के बदलते तेवरों के बीच खाद्य तेलों की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आपूर्ति बाधित हुई है। इसके चलते खाद्य तेलों के मूल्यों में तेजी का रुख है। महंगे आयातित खाद्य तेलों का सीधा घरेलू तेल बाजार पर पड़ने लगा है, जिससे महंगाई बढ़ी है। केंद्र की मोदी सरकार खाद्य वस्तुओं समेत खाद्य तेलों की महंगाई थामने के उपाय करने में जुट गई है। इसके लिए आयात निर्भरता घटाने का जहां दीर्घकालिक कदम उठा लिए गए हैं, वहीं महंगाई रोकने के लिए तात्कालिक उपाय के तौर पर सरसों तेल के वायदा सौदे रोक दिए गए हैं। सरसों पर स्टॉक सीमा भी लागू कर दी गई है। सीमा शुल्क की रियायती दरें दिसंबर 2022 तक लागू कर दी गई हैं।
खाद्य तेलों के मूल्य महीने भर में 25 से 40 फीसद तक बढ़ चुके हैं। 125 रुपए प्रति लीटर वाला खाद्य तेल 170 से 180 रुपए प्रति किलो बोला जाने लगा है। खाद्य तेल उद्योग संगठनों का मानना है कि मई और जून में इन कीमतों में तेज उछाल आ सकती है। दक्षिण्ाी अमेरिका में सूखा पड़ने की वजह से सोयाबीन की फसल चौपट हो गई है। यूक्रेन के सूरजमुखी तेल की आपूर्ति ठप होने का असर अन्य तेलों पर पड़ा है। इंडोनेशिया की नई तेल नीति के चलते पाम आयल के मूल्य में भारी तेजी का रुख है। वैश्विक व घरेलू बाजारों की इन विपरीत स्थितियों को देखते हुए सरकार ने उचित कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।
घरेलू आपूर्ति को सुधारने और कीमतों पर काबू पाने के लिए सरकार ने पहले से ही सीमा शुल्क की दरों में सुधार करते हुए उसे न्यूनतम स्तर पर लाने का प्रयास किया है। सरकार ने क्रूड पाम आयल, क्रूड सोयाबीन आयल, क्रूड सन फ्लावर को पहले से ही शुल्क मुक्त कर रखा था, जिसे अब 30 सितंबर 2022 तक बढ़ा दिया गया है। रिफाइंड पाम आयल पर लगाए जाने वाले अतिरिक्त सीमा शुल्क को दिसंबपर 2022 तक हटा लिया गया है। खाद्य तेलों की महंगाई पर काबू पाने के उद्देश्य से सरसों तेल के वायदा सौदे को रोक दिया गया है। वहीं सरसों व सरसों तेल पर स्टॉक सीमा भी लगा दिया गया है।
दरअसल, रूस के मुकाबले यूक्रेन से बहुत ज्यादा खाद्य तेलों का आयात किया जाता है। वर्ष 2020-21 (अप्रैल से मार्च) के दौरान अकेले यूक्रेन से 17.44 लाख टन खाद्य तेलों का आयात किया गया है, जबकि रूस से मात्र 3.48 लाख टन खाद्य तेल मंगाया गया है। इन देशो से ओपन जनरल लाइसेंस (ओजीएल) के तहत आयात किया जाता है। नवंबर 21 से फरवरी 22 के बीच यूक्रेन से कुल 8.43 लाख टन सूरजमुखी तेल आयात किया गया। यह कुल आयातित सूरजमुखी तेल का 85 फीसद है, जबकि 14.3 फीसद रूस आता है और बाकी अर्जेटीना से आयात किया गया। घरेलू खपत का 60 फीसद हिस्सा आयात से पूरा होता है। जबकि 40 फीसद जरूरतें ही घरेलू तिलहन की खेती से पूरी हो पाती है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 3, 2026 /
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...
By User 6 /
March 5, 2026 /
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...
By User 6 /
March 7, 2026 /
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जानकारी के मुताबिक,...
By User 6 /
March 7, 2026 /
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...
By User 6 /
March 6, 2026 /
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...
By User 6 /
March 6, 2026 /
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...
By User 6 /
March 3, 2026 /
जशपुर राइस मिल आग: 12 मजदूरों को सुरक्षित निकाला जशपुर राइस मिल आग की घटना ने ओडिशा-झारखंड सीमा से लगे तपकरा तहसील के ग्राम उपरकछार में हड़कंप मचा दिया। सोमवार शाम करीब 4 बजे शंभु गुप्ता राइस मिल से धुआं...
By User 6 /
March 5, 2026 /
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...
By User 6 /
March 6, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...
By User 6 /
March 5, 2026 /
सुकमा : जिले के कोंटा ब्लॉक से एक दुखद खबर सामने आई है। होली का त्योहार मनाने के बाद सबरी नदी में डूबने से मौत का मामला सामने आया है, जिसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के एक कैशियर की...