Google Analytics Meta Pixel मोदी सरकार राहुल गांधी की गलत छबि रचने प्रतिदिन करोडों रुपये खर्च करती है: विकास उपाध्याय - Ekhabri.com

मोदी सरकार राहुल गांधी की गलत छबि रचने प्रतिदिन करोडों रुपये खर्च करती है: विकास उपाध्याय

रायपुर।अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के सचिव व विधायक विकास उपाध्याय ने अपने प्रभार वाले प्रदेश असम रवाना होने के पहले पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस भ्रम में मत रहे कि कांग्रेस कमजोर हो गई है।उन्होंने पहले कही अपनी बात को दोहराते हुए कहा,आज देश में एक मात्र नेता राहुल गांधी ही हैं जो देश को सही दिशा व विकास को विकसित की ओर ले जाने की सोच रखते हैं। विकास ने कहा राज्यों में पार्टी को मजबूत करने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सिर्फ जगाने की जरूरत है। अब सड़क पर उतरने का समय आ गया है और आप देखेंगे जब हम जनता के बीच भाजपा के असली चेहरा को उजागर करेंगे तो देश की जनता भी इसे स्वीकार करेगी। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय आज असम रवाना होने के पूर्व बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, मोदी सरकार राहुल गांधी की गलत छबि रचने प्रतिदिन करोडों रुपये खर्च करती है और करोड़ों फर्जी फालोअर्स के माध्यम से उनके कही देश हित की बातों को गलत दिशा देने प्रचारित करती है। विकास उपाध्याय ने कहा राहुल गांधी जिस तरीके से भारत की सुरक्षा से लेकर प्रत्येक वर्ग चाहे बेरोजगारों की बात हो, किसान,मजदूर से लेकर मध्यम वर्ग के भलाई को लेकर मोदी सरकार के गलत नीतियों को आये दिन निशाने पर लेते हैं,मोदी सरकार उससे भयभीत होकर राहुल गांधी के विरुद्ध कूटरचित राजनीति कर पूरे देश को भ्रमित कर रही है। विकास उपाध्याय ने भारतीय जनता पार्टी को चेताया है कि वह इस मुगालते में मत रहे कि हम कमजोर हो गए हैं। राहुल गांधी के दिशा निर्देशन में अब कांग्रेस सड़क की लड़ाई लड़ेगी। मोदी सरकार की एक- एक गलत नीतियों को देश की जनता के पास ले जाएंंगे। उन्होंने कहा बीजेपी जिस महंगाई को लेकर सत्ता में आई आज वहीं महंगाई आजादी के बाद 6 साल से शिखर पर है। पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान पर है और मोदी की केन्द्र सरकार इसे रोकने पूरी तरह से असफल है। विकास उपाध्याय ने कहा, राज्यों में पार्टी को मजबूत करने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सिर्फ जगाने की जरूरत है और अब समय आ गया है कि इस दिशा में कांग्रेस एक मजबूत संगठन तैयार कर भाजपा का मुकाबला करेगी। विकास उपाध्याय ने कहा,कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ता से लेकर पूरी की पूरी पार्टी चाहती है कि राहुल गांधी दोबारा पार्टी अध्यक्ष बनें और इसमें सबकी 100त्न सहमति है।विकास ने कहा,मैं तो ये कहूंगा आज राहुल गांधी की पार्टी से ज्यादा देश को जरूरत है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

नौनिहाल छात्रवृत्ति ने संवारा बेटी का भविष्य, पढ़ाई को मिली नई उड़ान

By User 6 / October 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। जब सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सही समय पर जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचता है, तो आर्थिक सहायता से कहीं बढ़कर यह उनके सपनों को आगे बढ़ाने का माध्यम बन जाता है। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के विकासखंड बिलाईगढ़...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

बस्तर में आईईडी पीड़ितों को मिलेंगे कृत्रिम हाथ-पैर, लगेंगे विशाल शिविर

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आईईडी विस्फोटों से प्रभावित दिव्यांग लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ी पहल की है। बस्तर संभाग में दो चरणों में विशाल निःशुल्क दिव्यांग सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन...