Google Analytics Meta Pixel समय से तीन दिन पहले केरल पहुंचा मानसून - Ekhabri.com

समय से तीन दिन पहले केरल पहुंचा मानसून

दक्षिण-पश्चिम मानसून अपनी सामान्य तिथि एक जून से तीन दिन पहले रविवार को केरल पहुंच गया। इसी के साथ देश में चार माह के वर्षा के मौसम की शुरुआत हो गई है जो कृषि आधारित अर्थव्यवस्था के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। मौसम विभाग के मुताबिक, केरल में शनिवार से वर्षा हो रही है और राज्य के 14 में 10 मौसम निगरानी स्टेशनों में 2.5 मिलीमीटर से अधिक वर्षा दर्ज की गई है जो मानसून आगमन के मानदंड को पूरा करती है। इससे पहले विभाग ने मानसून के 27 मई को केरल पहुंचने की भविष्यवाणी की थी जिसमें चार दिन आगे-पीछे होने की गुंजाइश थी।
मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून रविवार को दक्षिण अरब सागर के बाकी हिस्सों, लक्षद्वीप क्षेत्र, केरल के अधिकतर हिस्सों, दक्षिण तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, मन्‍नार की खाड़ी और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के कुछ और इलाकों की ओर बढ़ गया है। इसके अगले तीन-चार दिनों में मध्य अरब सागर के कुछ हिस्सों, केरल के बाकी इलाकों, तमिलनाडु के कुछ और हिस्सों, कर्नाटक के कुछ इलाकों, बंगाल की खाड़ी में दक्षिण और मध्य के कुछ और हिस्सों, बंगाल की खाड़ी में पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों और पूर्वोत्तर राज्यों में और आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल हैैं।
मालूम हो कि मौसम विभाग ने श्ानिवार को इस बात की पुष्टि की थी कि मानसून आगमन के लिए अगले दो-तीन दिनों के दौरान स्थितियां अनुकूल बन रही हैैं।
पिछले 73 साल में 1960 में सबसे जल्द पहुंचा था मानसून
वर्ष 1957 से सिर्फ 1957, 1980, 1982, 2000, 2013 और 2020 में मानसून अपनी सामान्य तिथि एक जून को केरल पहुंचा था। इसी तरह पिछले करीब सात दशक में 11 बार मानसून 25 मई से पहले केरल पहुंचा और इस दौरान 11 बार ही यह सात जून के बाद केरल पहुंचा। पिछले 73 साल के दौरान मानसून के सबसे जल्द या देर से केरल पहुंचने की तिथियां 14 मई, 1960 और 19 जून, 1972 हैं।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

कैंसर के खिलाफ छत्तीसगढ़ में बड़ा कदम, नवा रायपुर में बनेगी 5 हजार बेड मेडिसिटी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 19 सितंबर 2026। कैंसर के खिलाफ लड़ाई केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी समय पर पहचान, प्रभावी स्क्रीनिंग, आधुनिक उपचार और मरीजों को मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग देना भी उतना ही जरूरी है। मरीज को यह भरोसा...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

चिरायु योजना से भाव्यांश को मिला नया जीवन, सफल हुई हृदय सर्जरी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *