Google Analytics Meta Pixel नड्डा टीम: सरोज-नेताम बाहर रमन वसुंधरा फिर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष - Ekhabri.com

नड्डा टीम: सरोज-नेताम बाहर रमन वसुंधरा फिर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

  • भाजपा की नई कार्यकारिणी की घोषणा 
  • रमन सिंह व राजस्थान से वसुंधरा राजे बनी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
  • मध्य प्रदेश से कैलाश विजयवर्गीय फिर बने राष्ट्रीय महामंत्री
  • पी. मुरलीधर राव, अनिल जैन-सरोज पांडे को किया बाहर






रायपुर।  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान किया है। पार्टी अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने के आठ महीने बाद नड्डा ने अपनी नई टीम की घोषणा की है। इस टीम में कई वरिष्ठ नेताओं को जगह दी गई है और जबकि कई को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। नड्डा की टीम से प्रमुख सुधार की उम्मीद थी, इसके जरिए राज्यों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। भाजपा ने 12 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, आठ राष्ट्रीय महामंत्री, एक राष्ट्रीय महामंत्री संगठन, तीन राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री, 13 राष्ट्रीय मंत्री, एक कोषाध्यक्ष, एक सहकोषाध्यक्ष, एक केंद्रीय कार्यालय सचिव आदि के नामों का एलान किया है। यहां चौंकाने वाली बात यह है कि राम माधव, पी. मुरलीधर राव, अनिल जैन और सरोज पांडे को महासचिव पद से हटाकर उनकी जगह नए चेहरों की जगह दी गई है। कर्नाटक से भाजपा के युवा सांसद तेजस्वी सूर्या को भारतीय जनता युवा मोर्चा की कमान दी गई है। वह पूनम महाजन की जगह लेंगे। जेपी नड्डा की नई टीम में भूपेंद्र यादव, अरुण सिंह, कैलाश विजयवर्गीय, दुष्यंत कुमार गौतम, डी. पुरंदेश्वरी, सी रवि, तरुण चुग, दिलीप सैकिया महासचिव बनाए गए हैं।


छत्तीसगढ़ का दबदबा हुआ कम
इस बार राष्ट्रीय कार्यकारिणी में नए चेहरों को ज्यादा जगह मिली है। वहीं छत्तीसगढ़ का कद कम हो गया है। अब तीन में से दो चेहरे बाहर हैं। डॉ. रमन सिंह को ही पहले की तरह ही राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की फिर जिम्मेदारी सौंपी गई है। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय और रामविचार नेताम अभी तक भाजपा में राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे थे। सरोज पांडेय, जहां राष्ट्रीय महासचिव थीं, वहीं रामविचार नेताम अनुसुचित जनजातीय मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। माना जा रहा है कि गुटबाजी के चलते दोनों नेताओं को हटाया गया है।
केंद्रीय मंत्रियों में मिल सकती है सरोज पांडेय को जगह
रामविचार नेताम छत्तीसगढ़ के प्रमुख आदिवासी नेता हैं। वे 2008 से 2013 तक रमन मंत्रिमंडल में गृहमंत्री भी रह चुके हैं। इसके बाद उन्हें राज्यसभा भेजा गया, लेकिन शुरू से ही रमन सिंह के विरोधी गुट का नेता माना जाता है। आंशका है इसी के चलते उन्हें बाहर किया गया। वहीं केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान सरोज पांडे को जगह मिल सकती है।


पहली बार 12 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
भाजपा ने पहली बार 12 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए हैं। नई टीम में हर राज्य को बराबर की भागीदारी दी गई है। महिलाओं और युवाओं को तरजीह दी गई है। नई टीम में राष्ट्रीय प्रवक्ताओं की संख्या बढाकर 23 कर दी गई है। उत्तराखंड से सांसद अनिल बलूनी को मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता और मीडिया इंचार्ज की जिम्मेदारी दी गई है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


सुपर-8 में पहुंचा दक्षिण अफ्रीका और भारत, होगी हाई-वोल्टेज टक्कर

By Reporter 1 / February 17, 2026 / 0 Comments
टी20 विश्व कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर-8 चरण के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इसके साथ ही वह अगले दौर में जगह बनाने वाली तीसरी टीम बन गई है। इससे पहले बेस्‍ट इंडीज और भारत...

25 साल की किस्मत ने लिया यू-टर्न, भारतीय बिजनेसमैन ने जीता 9 करोड़ का जैकपॉट

By Reporter 1 / February 17, 2026 / 0 Comments
दुबई में बसे भारतीय मूल के उद्योगपति राजन लाल की किस्मत आखिरकार 25 साल बाद चमक उठी। लंबे समय से लॉटरी टिकट खरीदते आ रहे राजन लाल ने दुबई ड्यूटी फ्री मिलेनियम मिलियनेयर ड्रॉ में 1 मिलियन डॉलर यानी करीब...

सुपर-8 में भारत की अग्निपरीक्षा, जानें किन टीमों से कब होगी भिड़ंत

By Reporter 1 / February 19, 2026 / 0 Comments
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब अपने सबसे निर्णायक और दिलचस्प दौर यानी सुपर-8 में पहुंच चुका है। ग्रुप-1 की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है, जिसमें मेजबान भारत के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और...

Raipur में टला बड़ा हादसा, पेट्रोल भराने आए ग्राहक की बाइक में शख्स ने लगाई आग, डराने वाला है CCTV फुटेज!

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां एक ग्राहक अपनी बाइक में पेट्रोल भराने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचा था. इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने उसकी गाड़ी के पेट्रोल टैंक पर...

दिल्ली में इंडिया AI समिट में रायपुर के भाई-बहन अव्वल

By User 6 / February 19, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथन समिट में रायपुर निवासी अनुराग मानिक और आस्था मानिक ने प्रथम स्थान हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। देशभर से आए हजारों प्रतिभागियों के बीच इस सिबलिंग...

रायपुर–महासमुंद रोड पर डिवाइडर व रेलिंग तोड़कर पलटी कार, दो भाइयों समेत 3 की मौत

By Rakesh Soni / February 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे रायपुर–महासमुंद मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।...

कृषि मंडी अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप, भेजा जेल

By Rakesh Soni / February 20, 2026 / 0 Comments
कोरबा। महिला से यौन उत्पीड़न के एक मामले में कटघोरा में पदस्थ रहे पूर्व कृषि मंडी अधिकारी राहुल साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस टीम ने रायगढ़ जिले के घरघोड़ा से आरोपी को गिरफ्तार...

उदयपुर में रश्मिका-विजय की ग्रैंड वेडिंग, सिर्फ 230 खास गेस्ट होंगे शामिल

By Reporter 1 / February 23, 2026 / 0 Comments
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं हो रही थीं, और अब शादी की खबर ने प्रशंसकों में उत्साह बढ़ा...

MP News: ग्वालियर से रवाना की गई भगवान राम की 51 फीट प्रतिमा, रायपुर के चंद्रखुरी में स्थापित होगी

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
MP News: भगवान श्री राम के ननिहाल पक्ष रायपुर के चंद्रखुरी में लगने वाली भगवान श्री राम की 51 फीट की मूर्ति रायपुर के लिए रवाना हो गई है. ग्वालियर के विश्व प्रसिद्ध टिड मिंट पत्थर से भगवान श्री राम...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *