Google Analytics Meta Pixel नगर पंचायत जरही अध्यक्ष बीजू दासन ने भाजपा जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल के विरुद्ध भटगांव थाने में मामला दर्ज कराया - Ekhabri.com

नगर पंचायत जरही अध्यक्ष बीजू दासन ने भाजपा जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल के विरुद्ध भटगांव थाने में मामला दर्ज कराया

सूरजपुर। जरही में हुई स्कूली छात्रा की हत्या और बलात्कार के मामले में राजनीति थमने का नाम नहीं ले रही है। जगह-जगह आंदोलन और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जा रहा है। राजीनतिक और सामाजिक आरोप-प्रत्यारोप का बाजार गर्म है। राजनीतिक दल अपने-अपने हिसाब से एक दूसरे को पर आरोप लगा रहे हैं। कांग्रेसी पार्टी के प्रतापपुर ब्लॉक अध्यक्ष कुमार सिंहदेव एवं नगर पंचायत अध्यक्ष बीजू दासन के द्वारा सूरजपुर भाजपा जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल के विरुद्ध भटगांव थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस से मांग की है भाजपा जिला अध्यक्ष बाबूलाल गोयल के कार्यवाही हो।नगर पंचायत अध्यक्ष बीजू दासन और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी प्रतापपुर के अध्यक्ष कुमार सिंहदेव ने लिखित शिकायत देकर के भटगांव थाने में आरोप लगाया है कि बाबूलाल अग्रवाल के द्वारा मीडिया में यह आरोप लगाया गया है की कांग्रेस पार्टी और नगर पंचायत अध्यक्ष बीजू दासन के द्वारा स्कूली छात्रा के बलात्कारी व हत्यारे को बचाया जा रहा है। इस तरह के आरोप लगा कर बदनाम किया जा रहा है। जबकि ऐसा कुछ नहीं है। नगर पंचायत अध्यक्ष बीजू दासन ने कहा कि पुलिस के द्वारा तत्तपरता से कार्यवाही करके हत्या के आरोपी को जेल भेज दिया गया है।भाजपा नेताओं के द्वारा अनर्गल आरोप लगाए जा रहे हैं,जिससे मेरी मानहानि हो रही है। मेरे सम्मान को क्षति हो रही है। मैं पुलिस से मांग करता हूं कि बाबूलाल अग्रवाल के विरूद्ध मामला दर्ज करके कार्यवाही करें। मंत्री प्रतिनिधि व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी प्रतापपुर अध्यक्ष कुमार सिंहदेव ने कहा कि भाजपा हमेशा से लाखों की राजनीति करती आ रही है, इनका पुराना रिकॉर्ड है।जरही स्कूली छात्रा के हत्याकांड की हम घोर निंदा करते हैं और हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग भी करते हैं। कुमार सिंहदेव ने आगे कहा कि पुलिस ने तत्परता से कार्यवाही करते हुए अपराधी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है और हम उम्मीद करते हैं कि उसे जल्द से जल्द फांसी की सजा मिलेगी। भूपेश सरकार के विकास कार्यों से क्षुब्ध होकर के भाजपा के द्वारा कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस के नेताओं को बदनाम करने की साजिश की जा रही है। हम पुलिस से मांग करते हैं कि उनके अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई करें। उनके साथ शक्कर कारखाना उपाध्यक्ष जितेंद्र दुबे,श्रमिक नेता रबीन्द्र सिंह,संजय सिंह नगर पंचायत भटगांव अध्यक्ष सूरज गुप्ता,उपाध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता, पार्षद सिद्धनाथ शर्मा,निशा बीजू,एल्डरमैन,रामप्रवेश यादव, कमला यादव,जरही नप उपाध्यक्ष प्रेम राजवाड़े सहित भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।भटगांव थाना प्रभारी विमलेश सिंह ने कहा है कि हम मामले की जांच करने के उपरांत वैधानिक कार्रवाई करेंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...

रायपुर में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 5 लाख की मांग

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...

बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 शुरू, 28 लाख उपभोक्ताओं को राहत

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...

अफीम की खेती पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, 29 विधायक निलंबित

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, गर्भपात के बाद युवक गिरफ्तार

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...

बस्तर से महतारी वंदन योजना की 25वीं किश्त जारी, 641 करोड़ खाते में

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 मार्च 2026। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री मिनी स्टेडियम में आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन 2026 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ा आर्थिक संबल दिया। कार्यक्रम के दौरान...

एमएमआई नारायण हॉस्पिटल की पहल, रायपुर के चार सरकारी स्कूलों को मिला सहयोग

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने रायपुर के चार सरकारी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर...

रायपुर में CA ऑफिस में चोरी, 3 नाबालिग पकड़े

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...

Breaking News: रायपुर में एयरफोर्स विंग कमांडर ने घर में लगाई फांसी, जांच शुरू  

By User 6 / March 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...

रायपुर में चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, पंडरी पुलिस की कार्रवाई

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *