छत्तीसगढ़ के नए नेता प्रतिपक्ष बने नारायण चंदेल

रायपुर रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल को बनाया गया है। भाजपा विधायक दल की बैठक में बुधवार को प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी ने उनके नाम की घोषणा की। चर्चा है कि संगठन के और भी प्रमुख चेहरों को बदला जाएगा। साल 2023 के चुनावों में भाजपा एक नई टीम खड़ी कर सकती है। इस बैठक में प्रदेश के सह प्रभारी नितिन नवीन और संगठन के महामंत्री अजय जामवाल भी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि नारायण चंदेल का नाम राष्ट्रीय संगठन के नेताओं के साथ चर्चा के बाद फाइनल किया गया है। भाजपा की इसे जातिगत समीकरण सेट करने की कोशिश माना जा रहा है। सांसद अरुण साव को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद नारायण चंदेल को नेता प्रतिपक्ष बनाकर ओबीसी चेहरे पर दांव खेला है। इससे पहले नेता प्रतिपक्ष की दौड़ में नारायण चंदेल सहित अजय चंद्राकर, बृजमोहन अग्रवाल और शिवरतन शर्मा के नाम शामिल थे। पार्टी सूत्रों की माने तो धरमलाल कौशिक से संगठन के शीर्ष नेताओं ने ही नेता प्रतिपक्ष के पद से हटने को कहा। संगठन में लगातार नए चेहरे सामने लाए जाने की मांग उठ रही थी। इसी के चलते चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी बदलाव के इस एक्शन मोड में नजर आ रही है। धरमलाल कौशिक और मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव दोनों बिलासपुर से ही आते हैं, इसलिए कोशिश यह है कि प्रदेश के किसी और हिस्से से भी प्रतिनिधित्व लिया जाए। ठीक एक दिन पहले बिलासपुर दौरे के वक्त जब मीडिया ने धर्म लाल कौशिक से यह पूछा कि क्या नेता प्रतिपक्ष बदले जाएंगे? कौशिक ने मुस्कराते हुए कह दिया जो भी फैसला होगा वह आपको पता चलेगा और हमें भी… हम भी यही हैं और आप लोग भी यहीं हैं।

बदलाव को चंदेल ने प्रकृति का नियम बताया, कौशिक बोले-यह अंतिम नहीं

भाजपा नेतृत्व में बदलाव की जरूरत क्यों हुई, इस सवाल पर नारायण चंदेल और धरमलाल कौशिक दोनों ने बयान दिए। नारायण चंदेल ने कहा, परिवर्तन प्रकृति का नियम है। कब बदलाव नहीं हुआ। आदिकाल से लेकर आज तक बदलाव की प्रक्रिया चल ही रही है। वहीं पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा, यह अंतिम नहीं है। राजनीति कभी अंतिम नहीं होता। शुरूआत होता रहता है। हमने चार साल काम किया। अब जो भी जवाबदारी देंगे उसके लिए तत्पर रहेंगे। इस सरकार को उखाड़ फेकने के लिए पूरे प्रदेश में दौरा करेंगे, क्षेत्र में दौरा करेंगे। सरकार की जन विरोधी नीति को लेकर सड़कों पर जाएंगे। नेता प्रतिपक्ष के रूप में उन्होंने छत्तीसगढ़ के हर वर्ग की आवाज को बुलंद करने का प्रयास किया है।

चंदेल बोले, कांग्रेस सरकार को उखाड़ना पहली प्राथमिकता

नेता प्रतिपक्ष चुने जाते ही नारायण चंदेल ने कहा, छत्तीसगढ़ में जो कांग्रेस की सरकार है, उसको उखाड़कर फेंकना और 2023 के चुनाव में शान से कमल खिलाना यह हमारी पहली प्राथमिकता होगी। इसके लिए हम सब लोग मिलकर काम करेंगे। भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता उसके लिए जूझेगा। हम सब लोग टीम वर्क के साथ काम करेंगे। छत्तीसगढ़ में शासन नहीं कुशासन चल रहा है। उसकी कोई दिशा नहीं है। भूपेश सरकार की नीति और नीयत दोनों खराब है। ऐसी सरकार को एक मिनट भी सत्ता में रहने का नैतिक अधिकार नहीं है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


घर में रखा सोना और प्रॉपर्टी की कीमत अब ऐसे तय करेगी सरकार

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर मिलने बुलाया, फिर नग्न वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर 56 हजार लूटे

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...

आयुष्मान भारत योजना: कौन-कौन सी बीमारियां और खर्च कवर हैं

By User 6 / February 5, 2026 / 0 Comments
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...

डीएसपी कल्पना वर्मा पर गिरी गाज, शासन ने किया निलंबित

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। समाज या कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, जिससे...

छत्तीसगढ़ में अंकित आनंद को सौंपा गया मह्त्वपूर्ण दायित्व

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...

BJP विधायक देवयानी राणा ने उमर अब्दुल्ला के भाषण की उड़ा दी धज्जियां

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...

देश की पहली को-ऑपरेटिव कैब सर्विस ‘भारत टैक्सी’ शुरू, अमित शाह ने किया लॉन्च

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...

रायपुर की सड़कों पर अब नजर नहीं आएंगे बैनर-फ्लैक्स

By Reporter 1 / February 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर शहर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रायपुर नगर निगम ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के 6 प्रमुख मार्गों को ‘नो-फ्लैक्स जोन’ घोषित कर दिया है। इन मार्गों...