नौ दिन होंगे बेहद शुभ
रायपुर। इस साल बसंत नवरात्र विशेष होगी। हर साल नवरात्रि के समय तिथि के अनुसार माता अलग-अलग वाहनों पर सवार होकर धरती पर आती हैं। यानी माता सिंह की बजाय दूसरी सवारी पर सवार होकर भी पृथ्वी पर आती हैं और नवरात्रि के बाद अलग अलग सवारी पर जाती है। वाहन का निर्धारण वार के अनुसार होता है। अगर सोमवार व रविवार को प्रथम पूजा यानी कलश स्थापना होने पर मां दुर्गा हाथी पर आती हैं।
शनिवार तथा मंगलवार को कलश स्थापना होने पर माता का वाहन घोड़ा होता है। गुरुवार अथवा शुक्रवार के दिन कलश स्थापना होने पर माता डोली पर चढ़कर आती हैं। बुधवार के दिन कलश स्थापना होने पर माता नाव पर सवार होकर आती हैं।
इस वर्ष कलश स्थापना 2 अप्रैल यानि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा शनिवार के दिन है। इसलिए इस वर्ष माता घोड़े पर सवार होकर आ रही हैं।
घोड़ा युद्ध का प्रतीक माना जाता है।
पंडित मनोज शुक्ला ने बताया की इस बार की नवरात्रि बहुत ही दुर्लभ योग संयोग से परिपूर्ण होगा।
नवरात्रि के इन 9 दिनों में
5 सर्वार्थसिद्धि योग ,
5 रवियोग ,
1 रविपुष्य योग है।
ऐसा माना जाता है इस तरह के योग संयोग में नवरात्रि पर्व पर देवी साधना विशेष फलदायक होता है।
*नौ दिन नौ शुभ संयोग*
2 अप्रैल – प्रतिपदा घट स्थापना (अभिजीत मुहूर्त में)
3 अप्रैल – द्वितीया सर्वार्थ सिद्धि योग
4 अप्रैल – तृतीया रवि योग
5 अप्रैल – चतुर्थी रवि / सर्वार्थ सिद्धियोग
6 अप्रैल -पंचमी रवि / सर्वार्थ सिद्धि योग
7 अप्रैल – षष्ठी रवि योग
8 अप्रैल – सप्तमी महानिशा पूजा सर्वार्थ सिद्धि योग
9 अप्रैल – अष्टमी हवन पूर्णाहुति रवियोग
10 अप्रैल- श्रीरामनवमी रविपुष्य / सर्वार्थसिद्धि योग
*नया संवत्सर – नल नाम*
विक्रम संवत , हिन्दू पंचांग में समय गणना की प्रणाली का नाम है। इस संवत के प्रणेता भारत के धर्मपाल, उज्जैन नरेश चक्रवर्ती सम्राट विक्रमादित्य को माना जाता है।
नया संवत को हिन्दू नववर्ष के रूप में मनाया जाता है।
2 अप्रैल 2022 से शुरू होगा हिंदू नव वर्ष
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सौरग्रह मंडल का राजा सूर्यदेव ही हैं लेकिन
जिस दिन नव संवत का आरम्भ होता है, उस दिन के वार के अनुसार उस वर्ष के आकाशीय राजा तथा अन्य पदाधिकारी गणों का निर्धारण होता है। जो कि पूरे वर्ष भर तक के लिये माने जाते हैं।
शनिवार के दिन से नव संवत का आरम्भ हो रहा है इसलिये इस संवत्सर में पूरे वर्ष भर के लिये शनिदेव राजा तथा देवगुरु बृहस्पति मंत्री के पद में रहेंगे।
इस नया सवंत के साथ अन्य शक व सन की गणना पूरे वर्ष में कुछ इस तरह से होगा।
विक्रम संवत -2079
शालिवाहन शक – 1944
ईसवी सन – 2022 – 23
फसली सन – 1429 – 30
हिजरी सन – 1443 – 44
बंग सन – 1428 – 29
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 28, 2026 /
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...
By User 6 /
March 3, 2026 /
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...
By User 6 /
March 1, 2026 /
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...
By User 6 /
February 28, 2026 /
रायपुर, 27 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उनके भविष्य को मजबूत बनाने...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या वायरल हो जाए, कहना मुश्किल है। इन दिनों पाकिस्तान के रावलपिंडी से सामने आया एक अनोखा ब्राइडल फोटोशूट इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। 70 वर्षीय मौलाना और उनकी 26 साल...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...
By User 6 /
March 2, 2026 /
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक ऊर्जा और खुशियों की सौगात लेकर आ सकता है। आसपास का माहौल हल्का-फुल्का और उत्साह भरा रहेगा, जिससे मन में नई उम्मीदें जागेंगी। कोई अच्छी खबर आपके आत्मविश्वास को और मजबूत...