काराकास/वाशिंगटन: वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस की शनिवार को अमेरिकी सेना द्वारा गिरफ्तारी ने विश्व स्तर पर हलचल मचा दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की कि अमेरिकी बलों ने “ऑपरेशन एब्सोल्यूट रिजॉल्व” के तहत काराकास पर बड़े पैमाने पर हमला कर मादुरो दंपति को हिरासत में लिया और उन्हें न्यूयॉर्क ले जाया गया, जहां नार्को-टेररिज्म और ड्रग तस्करी के आरोपों में मुकदमा चलेगा। अमेरिका इसे कानूनी कार्रवाई बता रहा है, लेकिन कई देशों ने इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन और संप्रभुता पर हमला करार दिया है। चीन ने तत्काल रिहाई की मांग की, जबकि भारत ने शांतिपूर्ण समाधान की अपील की। यह घटना किसी सत्ता में बैठे राष्ट्राध्यक्ष के साथ पहली बार नहीं हुई। इतिहास में कई शीर्ष नेताओं का अपहरण या गिरफ्तारी हुई है, जो राजनीतिक अस्थिरता का प्रतीक बनीं!
इटली के पूर्व प्रधानमंत्री आल्डो मोरो (1978): 16 मार्च 1978 को रोम में रेड ब्रिगेड्स नामक उग्रवादी संगठन ने मोरो का अपहरण कर लिया। उनके सुरक्षाकर्मियों को मारकर उन्हें अगवा किया गया। 55 दिनों तक बंधक रखने के बाद 9 मई को उनकी हत्या कर दी गई। शव एक कार की डिक्की में मिला। मोरो इटली के पांच बार प्रधानमंत्री रह चुके थे और कम्युनिस्ट पार्टी से समझौता करने की कोशिश कर रहे थे।
दक्षिण कोरिया के विपक्षी नेता किम डे-जुंग (1973): टोक्यो के एक होटल से दक्षिण कोरियाई खुफिया एजेंसी KCIA ने किम का अपहरण किया। वे तानाशाह पार्क चुंग-ही के आलोचक थे। आंखों पर पट्टी बांधकर नाव और विमान से दक्षिण कोरिया ले जाया गया। अंतरराष्ट्रीय दबाव से रिहा हुए। बाद में वे 1998 में राष्ट्रपति बने और 2000 में नोबेल शांति पुरस्कार जीता।
फिनलैंड के पूर्व राष्ट्रपति कार्लो यूहो स्टॉलबर्ग (1930): लापुआ मूवमेंट नामक कट्टर राष्ट्रवादी संगठन ने स्टॉलबर्ग और उनकी पत्नी का अपहरण किया। उन्हें घर से 430 किमी दूर ले जाया गया, लेकिन समर्थन न मिलने पर छोड़ दिया। इसके बाद संगठन पर प्रतिबंध लगा।
अर्जेंटीना के पूर्व अंतरिम राष्ट्रपति पेड्रो यूजेनियो अराम्बुरु (1970): सेना के अफसर बनकर आए लोगों ने उन्हें अगवा किया। “ऑपरेशन पिंडापॉय” नामक इस कार्रवाई में उन्हें सफेद गाड़ी में ले जाया गया। वे 1955-58 तक अंतरिम राष्ट्रपति थे।
कोलंबिया की राष्ट्रपति उम्मीदवार इंग्रिड बेटनकोर्ट (2002): FARC विद्रोहियों ने चुनाव प्रचार के दौरान उनका अपहरण कर लिया। छह साल जंगलों में बंधक रखा। 2008 में “ऑपरेशन जैक” से सेना ने छुड़ाया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 19, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...
By User 6 /
March 23, 2026 /
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...
By User 6 /
March 21, 2026 /
मनेन्द्रगढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रसल एक्का गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...
By Reporter 5 /
March 19, 2026 /
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को उप सचिव (डिप्टी सेक्रेटरी) के पद पर नियुक्त किया गया है। इस फैसले को केंद्र सरकार के प्रशासनिक...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...