कुख्यात विकास दुबे ने STF की पूछताछ में लिया था दो भाजपा विधायकों का नाम

कुख्‍यात फरार गैंगस्टर विकास दुबे कानपुर शूटआउट में 8 पुलिस वालों की हत्या के बाद अब तक हाथ नहीं आया है। मगर उसके बारे में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। नया खुलासा यह हुआ है कि 2017 में हुई एसटीएफ जांच का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में विकास दुबे दो भाजपा विधायक भगवती प्रसाद सागर और अभिजीत सिंह सांगा का नाम ले रहा है।

बताया जाता है कि जिला पंचायत चुनाव में विकास दुबे पर एक व्‍यक्ति की हत्या का आरोप लगा था। उस पर हत्या का षड्यंत्र रचने का आरोप था। इसी मामले में एसटीएफ ने उससे पूछताछ की थी। एसटीएफ ने विकास दुबे से जो सवाल किए थे और उसने जो जवाब दिया था वह इस प्रकार है।

सवाल- ये थाने में जो तुम्हारी एफिडेविट पड़ रही है तो उसके लिए क्या तुम पर कोई दबाव बनाया था?

जवाब- दबाव जैसा नहीं, लेकिन अपनी प्रयास किया था, अपने लोकल नेता, हमारे यहां के प्रबुद्ध लोग हैं, उनसे किया था.

सवाल- कौन-कौन हैं?

जवाब- हमारे लोकल विधायक हैं, भगवती प्रसाद सागर जी हैं और अभिजीत सिंह सांगा जी हैं एमएलए और हमारे ब्लॉक प्रमुख हैं, राजेश कमल जी और जिला पंचायत अध्यक्ष हैं और 3-4 प्रधान लोग भी हैं.

सवाल- तो इन लोगों ने क्या डराया धमकाया?

जवाब- डराया धमकाया नहीं, इन लोगों ने समझाया था कि देखो अगर ये नहीं हैं और ये फर्जी हैं तो इनकी मदद करो, अगर मुल्जिम हैं तो कई बात नहीं, लेकिन ये फर्जी हैं इसलिए इनके लिए जो हिसाब करना था उनको वो किया.

सवाल- तुम्हारी पत्नी ने तो नहीं डराया धमकाया इन लोगों को?

जवाब- पत्नी मेरी कहीं जाती ही नहीं है. वो खाली जिला पंचायत की बैठक होती है, बस उसी में जाती है.

सवाल- इन लोगों से तुम्हारी बात होती है?

जवाब- जी हां, टेलिफोनिक भी होती है और आने-जाने से मुलाकात भी होती है.

सवाल- किनसे बात हुई थी कि ऐसे-ऐसे कराइए?

जवाब- पहले तो हमारे लोकल लोगों ने कहा यहां गांव के लोगों ने जब ये बात सुनी, इसके बाद फिर हमने भी प्रयास किया कि ये बात है तो फिर इन लोगों ने मदद भी की, अगर गलत इनका नाम इसमें आया है तो तरीके से निकाली जाए गलतफहमी.

सवाल- ये कैसे पता लगा आपको कि आपका नाम गलत आया है?

जवाब- ये साहब पूरी जनता जानती है, मैं स्वयं जानता हूं कि जिस समय ये हत्या हुई, उस समय मेरा नाम तीसरी तहरीर में षड्यंत्र में बढ़ाया गया था.

सवाल- किसकी हत्या हुई थी?

जवाब- एक कुशवाहा जी हैं उनके भाई की हत्या हुई थी, नाम तो उनका मालूम है, जो वादी हैं.

सवाल- हत्या किस तरह हुई थी?

जवाब- हत्या वो आपस में चुनाव की रंजिश में हुई थी. प्रधानी के चुनाव की रंजिश में हुई थी. खेत में गेहूं मढ़ने गए थे. एक पक्ष-दूसरे पक्ष में गोली चली.

सवाल- अच्छा उसी में मौत हुई थी?

जवाब- हां, उसी में मौत हुई थी. दूसरे पक्ष के दो लोग घायल हो गए थे और एक पक्ष में एक की मौत हो गई थी.

सवाल- उसमें तुम्हारा भी नाम आया था?

जवाब- हां, हमारा नाम षड्यंत्र रचने में आया था. 120बी में.

इस बीच यह वीडियो के सामने आने के बाद भाजपा विधायक भगवती सागर ने विकास दुबे के साथ अपने रिश्तों की चर्चा को खारिज किया है। विधायक भगवती सागर ने कहा कि विकास दुबे अपराधी है और वह अपने बचाव के लिए सत्ता पक्ष के किसी भी नेता या जनप्रतिनिधि का नाम ले सकता है।

इसी तरह विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने विकास दुबे के साथ अपने रिश्तों को लेकर विकास दुबे के दावे को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि विकास ने आपको बचाने के लिए बयान दिया होगा। मैं उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराऊंगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


साय कैबिनेट: होली से पहले किसानों को मिलेगा 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान का अंतर

By User 6 / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विकास, बजट और किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।   मंत्रिपरिषद ने...

घर में रखा सोना और प्रॉपर्टी की कीमत अब ऐसे तय करेगी सरकार

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...

ग्राहक को हेरोइन सप्लाई करते आरक्षक गिरफ्तार

By Rakesh Soni / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर: राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरक्षक हिमांशु बर्मन को हेरोइन की तस्करी करते पकड़ा गया। टिकरापारा थाना पुलिस ने आमानाका थाने में पदस्थ...

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर मिलने बुलाया, फिर नग्न वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर 56 हजार लूटे

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...

छत्तीसगढ़ में अंकित आनंद को सौंपा गया मह्त्वपूर्ण दायित्व

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...

डीएसपी कल्पना वर्मा पर गिरी गाज, शासन ने किया निलंबित

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...

दिन में इडली–डोसा, रात में चोरी, पुलिस ने 6 शातिरों को दबोचा

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। समाज या कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, जिससे...

BJP विधायक देवयानी राणा ने उमर अब्दुल्ला के भाषण की उड़ा दी धज्जियां

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *