सेना में जवानों की कमी का सामना कर रही कनाडियन आर्म्ड फोर्स (सीएएफ) ने घोषणा की है कि अब सेना में भर्ती के लिए स्थायी निवासी, जिनमें बड़ी संख्या में भारतीय भी हैं, आवेदन कर सकेंगे। सीएएफ के इस कदम से कनाडा निवासी भारतीयों के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। 2021 में करीब एक लाख भारतीय कनाडा के स्थायी निवासी बने थे।
सीटीवी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, यह प्रस्ताव रायल कनाडियन माउंटेड पोलिस (आरसीएमपी) की पांच साल पहले की गई इस घोषणा के बाद आया है कि वह भर्ती प्रक्रिया में बदलाव करने जा रही है, जिसके अनुसार 10 वर्ष से कनाडा के स्थायी निवासी आवेदन कर सकेंगे। ये स्थायी निवासी पहले केवल कुशल सैन्य विदेशी आवेदक प्रवेश प्रोगाम के तहत आवेदन कर सकते थे।
नए नियमों के अनुसार, 18 साल के कनाडाई नागरिक (अभिभावक की सहमति से 16 वर्ष के लोग भी), जिनके पास ग्रेड 10 की शिक्षा हो या जो अधिकारी बनना चाहते हैं उनके लिए ग्रेड 12 की शिक्षा होनी अनिवार्य है। यही नियम स्थायी निवासियों के लिए भी लागू होगी। गैर-नागरिकों की भर्ती किसी भी तरह से कोई नई बात नहीं है, कई अन्य देशों में भी ऐसा है।
सीएएफ ने सितंबर में हजारों पद रिक्त होने पर चिता जताई थी। अगर इनमें से आधे पदों पर भी भर्ती की जाए तो इस साल हर महीने कम से कम 5,900 पदों पर भर्ती करनी होगी। यह बदलाव तब आया है जब कनाडा ने 2023-2025 के लिए आप्रवासन स्तर योजना जारी की है।










