दुर्ग। 18 नवंबर को मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जिले में 177 करोड़ रुपए के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रमों की सौगात देने वाले हैं। इस अवसर पर भिलाई, भिलाई-चरौदा, रिसाली एवं जामुल के नगरीय निकायों में कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
• इस मौके पर भिलाई नगरीय निकाय में मुख्यमंत्री 104 करोड़ रुपए के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रमों की सौगात देंगे।
• भिलाई-चरौदा निगम में 40 करोड़ रुपए की राशि के निर्माण कार्यों की सौगात एवं रिसाली निगम में 27 करोड़ रुपए की राशि के कार्यों का लोकार्पण भूमिपूजन होगा।
• जामुल में 5 करोड़ रुपए के कार्यों का लोकार्पण एवं 1.91 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन होगा।
कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने इस संबंध में तैयारियों की विशेष रूप से समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि इस अवसर पर जिन विभागों को हितग्राही मूलक सामग्रियों का वितरण करना है, वे भी इसके लिए स्टाल लगा लें एवं तैयारी कर लें।
• भिलाई निगम के अधिकारियों ने बताया कि इस अवसर पर 25 स्वसहायता समूहों को 30 लाख रुपए की राशि का चेक वितरित किया जाएगा। श्रम पदाधिकारी ने बताया कि इस अवसर पर 143 श्रमिकों के परिजनों को चेक भी वितरित किया जाएगा।
• महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा भी इसी तरह से हितग्राहियों को सामग्री वितरित की जाएगी। इसके अलावा मछली बीज एवं जाल आदि का वितरण भी किया जाएगा।
कलेक्टर ने इस मौके पर नगरीय निकायों में चल रहे कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि जो भी काम अप्रारंभ हैं, उन्हें शीघ्र शुरू करें। बारिश की वजह से फसल को पहुंचे नुकसान की स्थिति की जानकारी भी उन्होंने अधिकारियों से ली।
22 नवंबर को डीएमएफ की शासी परिषद की बैठक आयोजित होगी। कलेक्टर ने अधिकारियों को कहा कि जो उपयोगी प्रस्ताव है, उसे कल तक प्रेषित कर दें ताकि डीएमएफ की बैठक में इसे रखा जा सके।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना, जिला पंचायत सीईओ अश्विनी देवांगन, एडीशनल कलेक्टर पद्मिनी भोई सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
• इस मौके पर 28 करोड़ रुपए की लागत से बने कैनाल रोड का लोकार्पण भी किया जाएगा। सड़क के डिवाइडर में चंपा के खूबसूरत फूल लगाये गये हैं। इसके अलावा अधोसंरचना संबंधी अनेक मद एवं चौदहवें वित्त की राशि से महत्वपूर्ण कार्य कराये गये हैं, जिनका लोकार्पण भिलाई में होगा।
• सुरडुंग जलाशय की रिमाडलिंग का भूमिपूजन- इस मौके पर मुख्यमंत्री सुरडुंग जलाशय के शीर्ष एवं नहर की रिमाडलिंग एवं लाइनिंग कार्य का भूमिपूजन भी करेंगे। क्षतिग्रस्त हो जाने की वजह से जलाशय की क्षमता का पूरा उपयोग नहीं हो पा रहा था। कार्य पूर्ण होने पर 100 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की जा सकेगी। इस तरह लगभग 62 हेक्टेयर के अतिरिक्त रकबे में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार हो पाएगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 28, 2026 /
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...
By User 6 /
March 3, 2026 /
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...
By User 6 /
March 5, 2026 /
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...
By User 6 /
February 28, 2026 /
रायपुर, 27 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उनके भविष्य को मजबूत बनाने...
By User 6 /
March 1, 2026 /
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...
By User 6 /
March 2, 2026 /
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...
By User 6 /
March 1, 2026 /
CG News: बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी देवी के जगदलपुर स्थित मंदिर में कुछ सप्ताह पहले हुई चोरी की गुत्थी बस्तर पुलिस ने सुलझा ली है. इस मामले में आरोपी को धर दबोचा है, पुलिस ने आरोपी की पहचान...
By User 6 /
March 3, 2026 /
जशपुर राइस मिल आग: 12 मजदूरों को सुरक्षित निकाला जशपुर राइस मिल आग की घटना ने ओडिशा-झारखंड सीमा से लगे तपकरा तहसील के ग्राम उपरकछार में हड़कंप मचा दिया। सोमवार शाम करीब 4 बजे शंभु गुप्ता राइस मिल से धुआं...
By User 6 /
March 1, 2026 /
MP News: इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव का असर अब भारतीय यात्रियों पर भी पड़ता दिख रहा है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Jitu Patwari ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर दावा किया है...
By User 6 /
March 2, 2026 /
रायपुर, 2 मार्च 2026। विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण के नव पदस्थ सदस्य राजीव श्रीवास्तव ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद सौजन्य भेंट की। इस मुलाकात के दौरान प्राधिकरण की कार्यप्रणाली,...