Google Analytics Meta Pixel आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को सरकारी कर्मचारी घोषित करने की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना 15 फरवरी को - Ekhabri.com

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को सरकारी कर्मचारी घोषित करने की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना 15 फरवरी को

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को सरकारी कर्मचारी घोषित करने की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना 15 फरवरी को
कवर्धा। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध आखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रव्यापी आव्हान के तहत देशभर के सभी जिलों केन्द्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिये जाने सहित अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जायेगा इसके लिए तैयारी पूरी हो गई है। सोनिया मेरावी ने बताया कि जिले के विभिन्न अंचलों से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुबह 11 बजे तक राजीव पार्क राजमहल चौक धरना प्रदर्शन के लिए के एकत्रित होंगी तथा रैली निकालकर जिलाधीश के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएंगा ।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता -सहायिका संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया मरावी ने आगे बताया कि आंदोलन को सफल बनाने के लिए सरगुजा से लेकर बस्तर तक तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रदेश के सभी जिला केन्द्रो में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बहनें एकत्रित होकर कलेक्टर के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को मांग ज्ञापन देंगी। उनके द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि आंगनबाड़ी में कार्यकर्ता को कर्मचारी घोषित किया जाए एवं सामाजिक सुरक्षा देकर सरकारी सेवा में उचित श्रेणी दी जाए। जब तक सरकारी कर्मचारी घोषित नहीं किया जाता तब तक भारत सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम् वेतन कार्यकर्ता को 18000 हजार, सहायिका को 9000 हजार रुपये प्रदान किया जाए।
-आंगनबाड़ी केन्द्रों को भी प्राथमिक पाठशाला की मान्यता दें
इसी तरह राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत देश के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों को भी प्राथमिक पाठशाला की मान्यता देते हुए इसमें कार्यरत कार्यकर्ता मिनी कार्यकर्ता तथा सहायिका को सहायक शिक्षिका का पदनाम दिये जाने की नीति बनाई जाए। आंगनबाड़ी में कार्यरत सभी कर्मचारियों को भविष्य निधि. पेशन, ग्रेजुएट एवं चिकित्सा सुविधा दी जाए। इसी प्रकार सरकारी कर्मचारी की तरह आंगनबाड़ी कर्मचारियों को भी आर्जित अवकाश, आकस्मिक अवकाश, चिकित्सा अवकाश सहित विभिन्न त्यौहारों पर छुट्टियां दी जाएं। कबीरधाम जिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ की जिलाध्यक्ष हेमा ठाकुर, भा मा संघ अध्यक्ष कमरून निशा , आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ के जिला उपाध्यक्ष कमला , सीता कहार जिला सचिव रामफूल बघेल, अंजली चन्द्राकर, लीना साहू, नीता श्रीवास्तव ,लक्ष्मी शर्मा ,जयंती कृर्षे ,प्रियंका तिवारी, सरिता गंधर्व, उषा अवस्थी, शांति सोनवानी ,कुसुम चंद्रवंशी ,केसराईया, तिजा मंदाकनी, शाली कुननिशा संजू शर्मा सहित सभी पदाधिकारी कार्यक्रम की सफलता के लिए एकजुट हो गए हैं ।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

अभियंता दिवस पर पीडब्ल्यूडी चौक में विश्वेश्वरैया को किया जाएगा नमन

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में उनके सम्मान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।   रायपुर नगर पालिक...

नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क को तोड़ें, विजय शर्मा ने दिए सख्त निर्देश

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

घोलेंग में हुनर को नई उड़ान, टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार के अवसर बढ़े

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...

तीजा और गणेश चतुर्थी का शुभ संयोग, जानिए शुभ समय

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर. 14 सितंबर सोमवार को श्री गणेश चतुर्थी और तीज व्रत दोनों ही रखा जाएगा है। चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 14 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 6 मिनट पर होगा और 15 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 44...