Google Analytics Meta Pixel विश्व दुग्ध दिवस के अवसर पर एक दिवसीय राज्य स्तरीय वेबीनार आयोजित - Ekhabri.com

विश्व दुग्ध दिवस के अवसर पर एक दिवसीय राज्य स्तरीय वेबीनार आयोजित

  • 75 वें विश्व दुग्ध दिवस अमृत महोत्सव पर आयोजित वेबिनार में 1466 प्रतिभागियों ने पंजीयन कराया




रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित कृषि विज्ञान केन्द्र, दन्तेवाड़ा द्वारा विश्व दुग्ध दिवस के अवसर पर एक दिवसीय राज्य स्तरीय वेबीनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के कुलपति डाॅ. एस.के. पाटील तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में दाऊ श्री वासुदेव चन्द्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय, दुर्ग के कुलपति डाॅ. एन.पी. दक्षिणकर, कृषि तकनीकी अनुप्रयोग एवं अनुसंधान संस्थान, जोन-IX, जबलपुर के निदेशक डाॅ. एस.आर.के. सिंह, तथा इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के निदेशक विस्तार सेवाए डाॅ. एस.सी. मुखर्जी उपस्थित थे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डाॅ. एस.के. पाटील ने प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज विश्व में सबसे ज्यादा दूध का उत्पादन व खपत भारत देश में होता है जो कि दिखाता है कि हममें कितनी क्षमता है। दूध का उत्पादन एवं खपत के साथ यह भी महत्वपूर्ण है कि प्रति व्यक्ति को दूध की उपलब्धता है कि नही। हमारे यहाँ पशुधन अधिक है साथ ही दूध का उत्पादन भी बहुत है पर मूल्य कम है। वहीं उत्पादन अधिक होने व खपत कम होने की स्थित में समस्या हो सकती है जो कि किसानों एवं छात्रों के लिए एक अच्छा अवसर है इससे वे इंटरप्राईसेस के रूप में काम कर सकते है।  


कुलपति डाॅ. पाटील ने कहा कि कोराना काल में लोगों का रूझान शाकाहार भोजन की तरफ ज्यादा है। शाकाहार हेतु दूध एक अच्छा माध्यम है जिसे प्रसंस्करण कर बहुत दिनों तक रख जा सकता है जैसे कि घीं को 2-4 साल तक रखा जा सकता है और इसे घर में आसानी से बना सकते है। वर्तमान में ई-मार्केटिंग को बढावा मिला है। अब लोग अपने घर में ही उत्पाद तैयार कर बेच सकते हैं। यह परिवर्तन छात्रों के लिये एक मौका है जिसमें किसानों को जोडकर काम शुरू कर सकते है व किसानों की समस्या कों ध्यान में रखकर कार्यक्रम बनाया जा सकता है। साथ ही छात्रों को इस विषय व दिशा में जमीनी स्तर पर काम करें जिसमें किसान शेयर होल्डर हो जिससे किसानों को मदद मिल सके। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र, दन्तेवाड़ा के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डाॅ. नारायण साहू ने अतिथियों का परिचय कराया तथा शाब्दिक स्वागत किया। उन्हाने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य डेयरी या दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में स्थिरता, आजीविका और आर्थिक विकास को बढ़ावा देना तथा दूध को वैश्विक भोजन के रूप में मान्यता देना है। विशिष्ट अतिथि दाऊ श्री वासुदेव चन्द्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय, दुर्ग के कुलपति डाॅ. एन.पी. दक्षिणकर ने कहा कि दूध पोषक तत्वों की पूर्ति हेतु बडा महत्व रखता है।

वर्तमान में कृषि विज्ञान केन्द्रों में कई कार्यक्रम हुए हैं जिसमें एफ.पी.ओ. के माध्यम से दूध उत्पादन को बढ़ावा दिया जा रहा है साथ ही वर्ष 2024 तक 10000 एफ.पी.ओ. निमार्ण का लक्ष्य रखा गया है। आज के परिपेक्ष में आधे से ज्यादा आबादी कृषि पर निर्भर है जिसमें 86 प्रतिशत लोगों के पास डेढ़ से दो हेक्टेयर से भी कम जमीन उपलब्ध है। वहीं 75 प्रतिशत लोगों की आय 15000 रूपये से भी कम है जो कि एक बडी समस्या है। उन्होने कहा कि यदि हम जैव-विविधता के साथ कार्य करते है तो 75 प्रतिशत में से 7 प्रतिशत किसानों की आमदनी 30000 रूपये तक की हो सकती है। जिसमे पशुधन बहुत बडी भूमिका अदा कर सकती है। कृषि तकनीकी अनुप्रयोग एवं अनुसंधान संस्थान, जोन-IX, जबलपुर के निदेशक डाॅ. एस.आर.के. सिंह ने कहा कि कोराना काल में भोजन के पौष्टिक विकलप के रूप में दूध की उपयोगिता को बढा दिया है। सभी किसानों के पास एक-दो गाय, भैंस, बकरी आदि दूधारू जानवर रहते है और यह जानवर ग्रामीण बैंक की तरह होते है जो किसान के आय को दोगुनी करने का एक अच्छा साधन है। निदेशक विस्तार सेवाए डाॅ.एस.सी. मुखर्जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि विश्व दुग्ध दिवस का प्ररंभ सन 2001 में किया गया था जिसका उद्देश्य दूध के उत्पादन उनके पोषक तत्व मान व रोजगार के अवसर को बढावा देना था। वर्ष 2021 में हमारे देश में 200 मिलीयन टन दूध उत्पादन हो रहा है और विश्व में प्रथम स्थान रखता है।

उद्घाटन सत्र के अन्त में डाॅ. अरूण त्रिपाठी ने अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया।
इस एक दिवसीय वेबिनार कार्यक्रम में तकनीकी सत्रों का आयोजन किया गया जिसमें शहीद गुड़ाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, जगदलपुर के अधिष्ठाता डाॅ. एच.सी. नन्दा ने कृषकों की आय दोगुनी करने में दुग्ध उत्पादन की भूमिका विषय पर विस्तृत पावर प्वाइंट प्रस्तुति के माध्यम से किसानों एव छात्रों को जानकारी दी। पशु चिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय, अंजोरा दुर्ग के अधिष्ठाता डाॅ. एस.के. तिवारी दुधारू पशुओं का चिकित्सकीय देखभाल पर जानकरी दी गई, इसी क्रम में संयुक्त संचालक पशुपालन विभाग, बस्तर संभाग डाॅ. लक्ष्मी अजगले ने छत्तीसगढ़ शासन द्वारा दुग्ध उत्पादकों हेतु संचालित कल्याणकारी योजनाओं के बारे में प्रतिभागियों को विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी।

दाऊ श्री वासुदेव चन्द्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय, दुर्ग के अधिष्ठाता छात्र कल्याण, डाॅ. सुधीर उपरीत ने दुग्ध एक सम्पूर्ण आहार-पोषणात्मक मान का विश्लेषण विषय पर उपस्थित समस्त प्रतिभागियों को जानकारी दी। दंतेवाडा जिले के पशु चिकित्सा एवं पशुपालन विभाग के उपसंचालक डाॅ.अजमेर सिंह कुशवाहा, ने दुग्ध उद्यमिता से किसानों की आर्थिक सुदृणीकरण विषय पर व्याख्यान दिया। कृषि विज्ञान केन्द्र, कोरिया के विषय वस्तु विशेषज्ञ डाॅ. सम्भूति शंकर साहू ने दुग्ध प्रसंस्करण के बारे में जानकारी दी। प्रक्षेत्र प्रबंधक डाॅ. भुजेन्द्र कोठारी, ने वर्ष भर हरा चारा उत्पादन की तकनीकी पर प्रकाश डाला।

इसी क्रम में कृषक परिचर्चा का आयोजन किया गया जिसमें दंतेवाडा जिला के कोसाराजीम बहुउद्देशीय सहकारी समिति, बचेली के श्री बलराम भास्कर तथा कैप्स फुड इंडिया प्राईवेट लिमिटेड, रायपुर छ.ग. के श्री कौश्तुभ धर्माधिकारी द्वारा अपनी-अपनी सफलता की कहानी व अनुभव साझा किया गया। कार्यक्रम के अंत में केन्द्र के वैज्ञानिक श्री संतोष कुमार धु्रव विषय वस्तु विशेषज्ञ के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। इस एक दिवसीय वेबीनार में 1466 प्रतिभागियों ने पंजीयन कराया एवं कार्यक्रम के दौरान 381 प्रतिभागी जूम एप के माध्यम से जुड़े एवं 366 प्रतिभागियों ने यूट्यूब के माध्यम से लाइव अटेंड किया। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र, दंतेवाड़ा के तथा केन्द्र के वैज्ञानिक, विषय वस्तु विशेषज्ञ, कार्यक्रम सहायक एवं कर्मचारी ऑनलाइन माध्यम से उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर लौटते ही रमन सिंह से मिलने पहुंच रहे CM साय, क्या इस मुलाकात के पीछे है कोई बड़ा सियासी संकेत?

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।   जानकारी के मुताबिक,...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...

रायपुर में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 5 लाख की मांग

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...

बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 शुरू, 28 लाख उपभोक्ताओं को राहत

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...

अफीम की खेती पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, 29 विधायक निलंबित

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, गर्भपात के बाद युवक गिरफ्तार

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...

छत्तीसगढ़ में शुरू होने वाला है गर्मी का ‘असली खेल’, अगले एक हफ्ते के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...

बस्तर से महतारी वंदन योजना की 25वीं किश्त जारी, 641 करोड़ खाते में

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 मार्च 2026। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री मिनी स्टेडियम में आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन 2026 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ा आर्थिक संबल दिया। कार्यक्रम के दौरान...

Breaking News: रायपुर में एयरफोर्स विंग कमांडर ने घर में लगाई फांसी, जांच शुरू  

By User 6 / March 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...

एमएमआई नारायण हॉस्पिटल की पहल, रायपुर के चार सरकारी स्कूलों को मिला सहयोग

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने रायपुर के चार सरकारी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर...