बिलासपुर के चिंगराजपारा स्थित श्री माई धूमावती पीताम्बरा पीठ में दतिया की देवी माई धूमावती विराजमान हैं। माता को चिट्ठी वाली देवी माता के नाम से भी जाना जाता है। माता को भक्त अनोखे अंदाज में खुश करने के लिए प्याज और मिर्ची की भजिया का प्रसाद चढ़ाते है। अपनी इच्छा की प्राप्ति के लिए यहां देवी को मांग पत्र सौंपा जाता है। देवी भी खुश होकर चिट्टी में लिखने वालों की मनोकामना पूर्ण करती हैं।
बिलासपुर के अरपा नदी से लगे इलाके में चिंगराजपारा में बहुत ही प्रतापी देवी धूमावती का मंदिर स्थित है। यहां नवरात्र के मौके पर मां धूमावती के रूप में देवी की पूजा की जाती है। वैसे तो नवरात्रि में देवी के नौ रूपों की पूजा की जाती है और नवरात्रि के नौ दिनों के साथ-साथ वर्ष भर माता के दर्शन किए जाते हैं। लेकिन, बिलासपुर में एक देवी अनोखे रूप में विराजमान हैं। माता को चिट्ठी वाली देवी माता के नाम से जाना जाता है।
बिलासपुर के चिंगराजपारा में स्थित इस मंदिर में शंकर जी के साथ-साथ कई देवी-देवताओं की स्थापना की गई है। यहां वर्ष भर श्रद्धालु अपनी मनोकामना को लेकर आते हैं। इस मंदिर में देवी माता के अनोखे स्वरूप के साथ पुराना इतिहास भी जुड़ा हुआ है। 1962 में भारत और चीन के विनाशकारी युद्ध से राष्ट्र की रक्षा के लिए सर्वप्रथम मध्य प्रदेश के दतिया में महागुरु के आदेश पर माई धूमावती की स्थापना की गयी। इसके बाद 2005 में पीताम्बर पीठ माता धूमावति मंदिर की स्थापना बिलासपुर में की गयी।
माना जाता है कि यहां जो भी भक्त सच्चे मन से प्याज और मिर्च की भजिया का प्रसाद चढ़ाते हैं. साथ ही चिट्ठी लिख कर अपनी मन्नतों की अर्जी देवी के पास लगाते हैं। माता उसकी सभी मुराद पूरी कर देती है। देवी को मिर्ची भजिया, प्याज भजिया, दही बड़ा, जलेबी, पुड़ी और हलवे का भोग लगाया जाता है।
मन्दिर के पुरोहित कहते हैं कि माता धूमावती की आराधना पूरे भारत में प्रसिद्ध है क्योकि इस मंदिर में जो भी भक्त सच्चे मन से आता है माना जाता है कि माता धूमावती उनके कष्टों को मात्र तीन दिनों में दूर कर देती हैं. इसका प्रमाण भारत चीन युद्ध से मिलता है. जब भारत और चीन का युद्ध हो रहा था तब महागुरु ने माता धूमावती का आवाहन कर अनुष्ठान किया और तीन दिनों के भीतर ही हमारे देश में चीनियों को हार का मुंह देखना पड़ा।
मन्दिर के पुजारी देवानंद गुरु कहते हैं कि देवी को प्याज, लहसुन और अदरक से बने पकवान पसंद हैं, इसलिए उन्हें ये प्रसाद चढ़ाया जाता है। उन्होंने बताया कि भक्त प्रसाद के बाद अपनी मनोकामना चिट्टी में लिख कर देते है, जिसे मंदिर के पुजारी या सेवादार पढ़कर देवी को सुनाता है और देवी मनोकामना की पूर्ति करती है। बाद में सारी चिट्ठियों को अमरकंटक के नर्मदा नदी में विसर्जित किया जाता है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 19, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...
By User 6 /
March 18, 2026 /
रायपुर, 17 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। रायपुर पहुंचने के...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...
By User 6 /
March 18, 2026 /
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...
By User 6 /
March 17, 2026 /
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...
By User 6 /
March 19, 2026 /
Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच...