मुंबई की एक बुजुर्ग महिला को ऑनलाइन पिज्जा ऑर्डर की कीमत 11 लाख रुपये गंवाकर चुकानी पड़ी। साइबर अपराधियों ने बुजुर्ग महिला से धोखाधड़ी कर 11 लाख से अधिक की की चपत लगा दी। बुजुर्ग महिला पिज्जा और सूखे मेवे का ऑनलाइन ऑर्डर करने के दौरान खोए पैसे को वापस पाने की कोशिश कर रही थी, उस दौरान ठगी की गई।
मुंबई पुलिस के के अनुसार, साइबर क्राइम का पता तब चला जब महिला ने बीकेसी थाने में संपर्क कर पुलिस को इसकी शिकायत दी। बुजुर्ग महिला की शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है ।शिकायत के मुताबिक, अंधेरी की महिला ने पिछले साल जुलाई 2020 में पिज्जा का ऑर्डर दिया था। इसके लिए फोन से भुगतान करते समये उन्होंने 9999 रुपये खो दिए। इसी तरह 29 अक्टूबर को शिकायतकर्ता के खाते से 1496 रुपये गायब हो गए जब वह सूखे मेवे का आर्डर कर रही थी। इन दोनों मामलों में खोई रकम की वसूली के लिए महिला ने गूगल सर्च के दौरान मिले एक फोन नंबर पर संपर्क किया, जो किसी साइबर ठग ने फर्जी नंबर के तौर पर डाल रखा था।
साइबर ठग ने उन्हें फोन पर पैसे वापस दिलाने का वादा किया। इसके बाद उसने बुजुर्ग महिला को मोबाइल फोन पर एक एप्लिकेशन डाउनलोड करने के लिए कहा। इससे उसकी पहुंच महिला के डिवाइस तक हो गई। इससे साइबर अपराधी को शिकायतकर्ता के फोन, उसके बैंक खाते के डिटेल और पासवर्ड आदि की जानकारी मिल गयी। इसके बाद साइबर अपराधी ने 14 नवंबर से एक दिसंबर 2021 के बीच महिला के खाते से 11.78 लाख रुपये स्थानांतरित कर लिए।
शिकायतकर्ता ने इस बात का पता चलने पर मुंबई पुलिस से संपर्क किया। मुंबई पुलिस इस घटना की जानकारी मिलने पर अवाक रह गई। उन्होंने पीड़ित महिला से सारी जानकारी लेने के साथ मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही वरिष्ठ नागरिकों समेत सभी लोगों से ऑनलाइन लेनदेन के दौरान सतर्कता बरतने को कहा है। कुछ दिनों पहले ग्रेटर नोएडा में भी एक महिला को साइबर ठगों ने इसी तरह झांसे में फंसाया था और उसके अकाउंट से 13 लाख रुपये झटक लिए थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 19, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...
By User 6 /
March 18, 2026 /
रायपुर, 17 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। रायपुर पहुंचने के...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...
By User 6 /
March 18, 2026 /
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...
By User 6 /
March 17, 2026 /
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...
By User 6 /
March 19, 2026 /
Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच...