Google Analytics Meta Pixel करोड़ों का ऑक्सीजोन बन गया लवर्स प्वॉइंट, नशेडियों ने किया कब्जा - Ekhabri.com

करोड़ों का ऑक्सीजोन बन गया लवर्स प्वॉइंट, नशेडियों ने किया कब्जा

रायपुर। जिला प्रशासन ने नगर निगम के साथ मिलकर राजधानीवासियों को प्रदूषण मुक्त हवा और हरियाली उपलब्ध कराने के उदेश्य से शहर के बीचो-बीच कलेक्टोरेट के पीछे ईएससी कालोनी उजाड़कर करोड़ों की लागत से ऑक्सीजोन का निर्माण किया है। हाल ही में मुख्यमंत्री ने इसका लोकार्पण भी किया। ऑक्सीजोन में वृहद वृक्षारोपण के साथ आकर्षक लाइटिंग, फुट-वे और बैठने के लिए टपरी का भी निर्माण किया गया है। जो ऑक्सीजोन को आकर्षक बनाता है। सुबह-शाम यहां खुली हवा में घूमने लोगों की भीड़ भी लग रही है लेकिन प्रशासन की नेक नियति से बनाए गए ऑक्सीजोन में अब अड्डेबाजों, नशाबाजों और तथाकथित लवर्स का भी जमावड़ा होने लगा। इससे इस खूबसूरत जगह की पहचान शुरूआती
दौर में ही प्रदूषित होने लगी है। असामाजिक तत्वों की आमद बढऩे से ऑक्सीजोन से सटे ईएससी कालोनी के रहवासियों की सुरक्षा और शांति पर असर पड़ रहा है। और लोग सशंकित रहने लगे है। रहवासियों ने इसे लेकर आवाज़ भी उठाई है और प्रशासन से मांग की है कि ईएससी कालोनी से लगे ऑक्सीजोन के गेट को बंदकर गौरव पथ से राजातालाब टर्निंग मार्ग वाले नवनिर्मित गेट व कलेक्टोरेट के पीछे स्थित गेट को लोगों के लिए खोला जाए ताकि केनाल रोड से लगे गेट और ईएससी कालोनी के प्रवेश मार्ग पर असामाजिक तत्वों नशेबाजों और प्रेमी युगलों की चलने वाली गतिविधियां बंद हो सकें।
पार्किंग के लिए छोड़े गए जगह पर कारोबारी गतिविधि शुरू करने की चर्चा
निगम द्वारा भी पार्किंग के लिए छोड़े गए जगह पर निगम द्वारा कारोबारी गतिविधि शुरू करने की चर्चा है। ऐसा हुआ तो माहौल और अशांत होगा जिससे ईएससी कालोनी वालों की सुरक्षा और प्राइवेसी पर असर पड़ेगा। लवर्स पॉइंट बना ऑक्सीजोन राज्य सरकार द्वारा नए ऑक्सीजोन का निर्माण कराया गया। लेकिन वही ऑक्सीजोन मरीन ड्राइव की तरह अब युवाओं के लवर्स पॉइंट बनते जा रहा है। हैरानी करने वाली बात ये भी है कि इस ऑक्सीजोन के पास माननीय राज्यपाल रमेश बैस के सांसद रहते हुए भी ऐसा माहौल बन गया है। ऑक्सीजोन से ईएसी कोलोनी के रहवासियों की निजता भंग करने के लिए युवा जोड़े में ऑक्सीजोन के बाहर और अंदर सुबह पेड़ों के बीच में और शाम को अंधेरों में बैठे नजऱ आते हैं। एक तरफ ऑक्सीजोन में बड़े-बुजुर्ग लोग ताज़ी हवा में सांस लेने पहुंचते हैं। मॉर्निंग वॉक करने जाते हंै और उसी ऑक्सीजोन में युवाओं द्वारा ऐसे व्यवहार व्यक्त किए जाते हैं जिसे देखकर किसी को भी लज्जा आ जाती है।
-नशे का भी भरपूर सेवन हो रहा
युवाओं द्वारा रात के अंधेरे का फायदा उठाया जाता है, और नशे का सेवन भी किया जाता है। महंगे शौक, स्टेटर्स सिंबाल बाइक, मोबाइल की चाह में युवा पढ़ाई लिखाई छोड़कर ऑक्सीजोन के आस-पास अपराधियों के साथ मिलकर नशेडिय़ों को घर पहुंच नशा की सामग्री उपलब्ध करा रही है। राजधानी के चारों कोनों में ब्राउन शुगर, गांजा, शराब, चरस के सौदागरों ने जाल बिछा रखा है। राजधानी में बेखौफ ब्राउन शुगर सहित अन्य नशीले पदार्थ खुलेआम बिक रहे हैं। युवा पीढ़ी ब्राउन शुगर के नशे में मदहोश है। नशे की हालत में उन्हें ये पता नहीं चलता की वो क्या कर रहे हंै, किसको क्या बोल रहे हैं और किससे क्या बात कर रहे हैं। राजधानी में युवाओं को नासूर रोग लग चुका है। जिसका समय रहते इलाज करना बहुत ही जरूरी हो गया है, नहीं तो यह रोग युवाओं को पूरी तरह तवाह कर देगी। कॉलोनीवासियों ने फोन पर त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस से गुहार लगाई है, जिस पर राज्यपाल ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए कॉलोनीवासियों को आश्वस्त किया कि शीघ्र ही सीएम भूपेश बघेल से बातकर इस परेशानी से मुक्त कराउंगा।
– नए साल का जश्न मना सकते हैं प्रेमी युगल
ऑक्सीजोन में प्रेमी युगलों ने तमाम तरह की तैयारी कर रखी हैं। कोई अपनी प्रेमिका को घुमाने ले जाने की तैयारी में है तो कोई प्यार भरा गिफ्ट देने वाला है। यूं तो ऑक्सीजोन में सुंदर जगहों की कोई कमी नहीं है, जहा पर रोजाना प्रेमी युगलों की भीड़ लगी रहती है, लेकिन प्रेमी युगल इस बार नए साल भी इसी ऑक्सीजोन में मनाने की तैयारी में हैं। प्रेमी जोड़ों के लिए ऑक्सीजोन अब पूरी तरह लव पॉइंट बन चुका है। ऑक्सीजोन के रास्ते में अनेक स्थानों पर प्रेमी जोड़े दिख जाते हैं। इस रास्ते पर कई बार असामाजिक तत्व भी आ धमकते है और युवक-युवतियों को अकेला पाकर छेड़छाड़ कर देते हैं। पुलिस की गश्त भी इस रास्ते पर कम है लेकिन इसके बावजूद भी प्रेमी युगलों ऑक्सीजोन की ओर क्रेज कम होने की बजाय बढ़ता ही जा रहा है।
कॉलोनीवासियों की ये है मांग
कालोनीवासियों का कहना है कि ऑक्सीजोन के लिए चार गेट और चारों तरफ से आने जाने का रास्ता बना है तो ईएसी कालोनी की ओर गेट खोल कर कालोनी की निजी जमीन को क्यों हड़पा जा रहा है। सुबह चार बजे से कोलाहल और गार्डन में आए लोग जानबूझ कर जोर-जोर से शोर मचाते हैं, जिससे कालोनीवासी परेशान हैं। और शहर भर आवारा लड़के-लड़कियां कॉलोनी की पार्किंग में अपनी गाड़ी को खड़े कर शाम होते ही दारू और नशा का दौर खुलेआम शुरू कर देते हैं। जिसके कारण लड़ाई झगड़े की स्थिति निर्मित होती है, आए दिन आवारागर्दी के कारण कॉलोनी में चोरी और लूटपाट की घटनाओं को बढ़ावा मिल रहा है, अब चोरों की हिम्मत यहां तक हो गई कि ऑक्सीजोन में लगी जाली जो केनाल रोड के तरफ लगी थी, जिसमें लाखों रुपए सरकार का लगा था, उसे भी चोर आवारागर्दी करने वाले लोग चुरा ले गए।
सुरक्षा के लिए लगाई गुहार
यहां अब कालोनीवासियों की अपनी सुरक्षा के लिए अपने घरों की दीवारों पर ग्रिल लगवानी पड़ रही और दीवारों को ऊंचा करना पड़ रहा है। ईएसी कॉलोनीनिवासियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से और जिला प्रशासन से मांग की है कि ईएसी कॉलोनी की तरफ खुलने वाला गेट बंद कर ऑक्सीजोन के तीनों गेट जो भव्य बने हैं और जहां पर पर्याप्त पार्किंग और सड़क दुर्घटना के चांसेस बहुत कम हैं उस पर विचार कर खोलें और जब ये तीनों गेट बने हैं तो इसको खोलना ही सही निर्णय होगा। केनाल रोड में फास्ट ट्रैफिक होने और कालोनी के पास अंधा मोड होने के कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाएं इस क्षेत्र में होते रहती है जिससे कालोनीवासी को अपनी जानमाल की सुरक्षा को लेकर चिंतित है।

Read Also  विश्व मासिक धर्म स्वच्छता विशेष: दुर्ग में राज्य स्तरीय वेबीनार का आयोजन

 

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

कैंसर के खिलाफ छत्तीसगढ़ में बड़ा कदम, नवा रायपुर में बनेगी 5 हजार बेड मेडिसिटी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 19 सितंबर 2026। कैंसर के खिलाफ लड़ाई केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी समय पर पहचान, प्रभावी स्क्रीनिंग, आधुनिक उपचार और मरीजों को मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग देना भी उतना ही जरूरी है। मरीज को यह भरोसा...

गांव से शहर तक जले दीये, छत्तीसगढ़ में दिखी अभूतपूर्व जनभागीदारी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन और सेवा के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए गुरुवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम का व्यापक आयोजन किया गया। प्रदेशभर में नागरिकों ने...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

चिरायु योजना से भाव्यांश को मिला नया जीवन, सफल हुई हृदय सर्जरी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...