बागबाहरा।महासमुंद जिले के बागबाहरा स्थित धान संग्रहण केंद्र से सत्र 2024–25 के दौरान करोड़ों रुपये के धान के गायब होने का मामला सामने आया है। आधिकारिक रिकॉर्ड में धान की प्राप्त मात्रा और प्रदाय मात्रा में बड़ा अंतर दर्शाते हुए 3.65 प्रतिशत शॉर्टेज दिखाया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 5 करोड़ 71 लाख रुपये आंकी गई है। दस्तावेज़ों के अनुसार बागबाहरा धान संग्रहण केंद्र में समितियों द्वारा कुल 49,819.338 मीट्रिक टन धान की आवक दर्ज की गई। इसमें 46,338.019 मीट्रिक टन मोटा धान तथा 3,481.319 मीट्रिक टन सरना धान शामिल है। इसके विपरीत संग्रहण केंद्र प्रभारी द्वारा 1,821.629 मीट्रिक टन धान को अनुमत सूखत दर्शाया गया है। इस प्रकार कुल मिलाकर 3.65 प्रतिशत धान की कमी सामने आई है, जो शासन द्वारा तय मानकों से कहीं अधिक है। धान की कमी के लिए अक्सर कीट-पतंग, चूहे, पक्षी, जानवर और मौसम को जिम्मेदार ठहराया जाता है, जबकि जानकारों का कहना है कि इन कारणों से इतनी बड़ी मात्रा में धान का गायब होना संभव नहीं है। गौरतलब है कि खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की सचिव द्वारा 12 दिसंबर 2025 को जारी आदेश में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि धान संग्रहण केंद्रों में 1 प्रतिशत से अधिक शॉर्टेज पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस, 1 से 2 प्रतिशत पर विभागीय जांच, और 2 प्रतिशत से अधिक शॉर्टेज की स्थिति में त्वरित निलंबन, विभागीय जांच एवं आपराधिक पाए जाने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। इन स्पष्ट निर्देशों के बावजूद बागबाहरा धान संग्रहण केंद्र में 3.65 प्रतिशत शॉर्टेज सामने आने के बाद भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...
By User 6 /
April 5, 2026 /
रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को...
By User 6 /
April 5, 2026 /
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...
By User 6 /
April 8, 2026 /
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...
By User 6 /
April 5, 2026 /
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...
By User 6 /
April 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...
By User 6 /
April 5, 2026 /
मेष राशि : आज आपके चारों का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सिंगल लोगों को थोड़ा सावधान चलना होगा, क्योंकि वह किसी के...
By User 6 /
April 5, 2026 /
दुर्ग जिले में पुलिस विभाग ने बड़ा कदम उठाते हुए नंदिनी थाना प्रभारी निरीक्षक भानुप्रताप साव को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देश पर की गई है। गंभीर आरोपों के बाद लिया...
By User 6 /
April 5, 2026 /
अगर आप सुबह के नाश्ते में ऐसा कुछ चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ हल्का भी हो, तो कांदा पोहा एक बेहतरीन चुनाव है। Maharashtra का यह लोकप्रिय नाश्ता कम समय में तैयार हो जाता है और पेट के...
By User 6 /
April 5, 2026 /
Bilaspur हाईकोर्ट ने जमीन से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति खरीदता है, जिस पर पहले से न्यायालय में विवाद लंबित है, तो उसे अलग से पक्षकार बनाकर सुनना...