बच्चों के साथ आकर भारत में रह रही सीमा हैदर को लेकर पाकिस्तान ने भारत के विदेश मंत्रालय को एक चिट्ठी लिखी है। पाकिस्तान चाइल्ड राइट्स बॉडी ने विदेश मंत्रालय को एक चिट्ठी लिखकर सीमा हैदर के बच्चों की सुरक्षित वापसी की अपील की है। पाक मीडिया के अनुसार, सीमा हैदर का पति गुलाम हैदर भी इस समय पाकिस्तान में ही है।
पाकिस्तान बाल अधिकार आयोग ने सीमा हैदर के चार बच्चों को तत्काल वापस लाने की मांग की है, जो अपने बच्चों के साथ अपने प्रेमी सचिन मीणा से शादी करने के लिए नेपाल के रास्ते भारत आई थी। इससे पहले गुलाम हैदर ने भी पीएम मोदी से बच्चों की वापसी की मांग थी। इतना ही नहीं गुलाम ने पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ से बच्चों को वापस लाने के लिए वीडियो मैसेज जारी किया था।
पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर की दोस्ती ग्रेटर नोएडा के सचिन मीणा से पबजी खेलते-खेलते हुई थी। सीमा का पति गुलाम हैदर दुबई में नौकरी करता है। इसके बाद दोनों ने नेपाल में कई दिन साथ में भी बिताए। इस दौरान दोनों ने शादी करने का निश्चय किया और सीमा हैदर अपने चार बच्चों को लेकर अवैध तरीके से भारत आ गई थी। सीमा पिछले साल मई में नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारतीय सीमा में घुस आई थी और सचिन मीणा के साथ ग्रेटर नोएडा में रहने लगी थी।
गुलाम हैदर ने बताया कि वो सऊदी अरब में कमाने के लिए सिर्फ सीमा के कहने पर आया था, ताकि बच्चों की अच्छी परवरिश हो सके। वहां से वह शुरुआत में सीमा को 40 से 50 हजार प्रति महीना भेजता था। बाद में वह उसे 80 से 90 हजार प्रति महीना भेजने लगा। उसने उसे 13 लाख रुपये भी भेजे थे, ताकि सीमा मकान खरीद सके। सीमा ने मकान खरीदा, लेकिन उसे बेचकर वह सचिन के पास भारत चली गई। यही नहीं, सीमा भी मकान बेचने की बात कुबूल चुकी है।
इसकी जानकारी पुलिस और जांच एजेंसियों को हुई तो सीमा हैदर को बिना वीजा भारत में प्रवेश करने के मामले में 4 जुलाई 2023 को गिरफ्तार किया था। वहीं अवैध अप्रवासियों को शरण देने के आरोप में सचिन को भी जेल भेज दिया गया था। हालांकि बाद में दोनों को रिहा कर दिया गया था। इसके बाद से सचिन और सीमा एक साथ रह रहे हैं। दोनों ने एक-दूसरे से शादी भी कर ली है, जिसके बाद सीमा हैदर कभी करवा चौथ तो कभी कोई दूसरी पूजा करते हुए वायरल होती रही है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 10, 2026 /
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By User 6 /
September 8, 2026 /
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...
By User 6 /
September 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत और अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने काम तेज करने के निर्देश दिए हैं। सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने नवा रायपुर में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान को-ऑपरेटिव बैंकों में...