नियंत्रण रेखा पर रोज गोलाबारी करने वाला पाकिस्तान दुनिया के सामने कह रहा है कि भारत सर्जिकल स्ट्राइक की तैयारी कर रहा था, लेकिन वह सफल नहीं हो पाया। दो दिन के दुबई दौरे की समाप्ति के बाद पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा, उनके पास विश्वसनीय जानकारी है कि भारत पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक की तैयारी कर रहा था, लेकिन सफल नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि उन्हें यह जानकारी खुफिया संगठनों से मिली थी। भारत अभी भी खतरनाक कदम उठाने की कोशिश में है। इसलिए वह मामले की जानकारी अपने नजदीकी सहयोगियों को दे रहे हैं। ये सहयोगी पूरे इलाके के लिए महत्वपूर्ण हैं।
डॉन अखबार के मुताबिक पाकिस्तानी सेना इन दिनों हाई अलर्ट पर है। उसे लग रहा है कि भारतीय सेना कभी भी पाकिस्तान में घुसकर फिर से सर्जिकल स्ट्राइक कर सकती है। पाकिस्तान की ओर से यह दावा नियंत्रण रेखा पर दो पाकिस्तानी जवानों के मारे जाने के बाद आया है। पाकिस्तानी सेना के जवान जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में हुई भारत की जवाबी गोलीबारी में मारे गए हैं। संघर्षविराम का उल्लंघन पाकिस्तानी सेना ने किया था।
कुरैशी ने यह दावा पाकिस्तान में विपक्षी दलों की सरकार के खिलाफ जारी मुहिम के बीच किया है। जानकार मानते हैं कि विपक्ष के हमलों से लोगों का ध्यान हटाने के लिए कुरैशी ने यह दावा किया है। अप्रैल 2019 में भी ऐसा ही दावा कर कहा था कि भारत पाकिस्तान पर हमला करने वाला था। जानकारी उन्हें खुफिया सूत्रों से मिली थी।
गौर हो कि 2016 में उड़ी में पाकिस्तानी आतंकियों के हमले में भारतीय सैनिकों के शहीद होने के जवाब में भारतीय सेना ने गुलाम कश्मीर में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक की थी और दर्जनों आतंकी मारे थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 11, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विकास, बजट और किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मंत्रिपरिषद ने...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...
By Reporter 1 /
February 8, 2026 /
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...
By Rakesh Soni /
February 11, 2026 /
रायपुर: राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरक्षक हिमांशु बर्मन को हेरोइन की तस्करी करते पकड़ा गया। टिकरापारा थाना पुलिस ने आमानाका थाने में पदस्थ...
By User 6 /
February 10, 2026 /
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। समाज या कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, जिससे...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...