Google Analytics Meta Pixel पाकिस्तान ने चीन के लिए अमेरिका को दिखाया ठेंगा - Ekhabri.com

पाकिस्तान ने चीन के लिए अमेरिका को दिखाया ठेंगा

चीन की चाकरी करने में व्यस्त पाकिस्तान ने लोकतांत्रिक सम्मेलन में अमेरिका के न्योते को ठुकराने के लिए अपने ‘साम्यवादी मित्र देश” की आड़ ली है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने अमेरिका की ओर से आयोजित लोकतंत्र सम्मेलन में शामिल नहीं होने की वजह चीन को बताया है। उन्होंने अमेरिका की उप विदेश मंत्री वेंडी शरमन से कहा कि चीन को सम्मेलन में आमंत्रित नहीं किए जाने की वजह से उन्हें यह फैसला लेना पड़ा। इसी कारण पाकिस्तान इस आमंत्रण को स्वीकार नहीं कर सका।
सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान सरकार के लिए अमेरिका का यह न्योता ठुकराना इसलिए भी जरूरी हो गया क्योंकि लोकतंत्र से चलने वाले देश्ाों के सम्मेलन में चीन को तो नहीं बुलाया गया था, लेकिन ताइवान को आमंत्रित किया गया। अमेरिका ने इस वर्चुअल सम्मेलन में पाकिस्तान समेत सौ देशों को आमंत्रित किया था। पाकिस्तान उन चार एशियाई देशों में शामिल था जिन्हें बाइडन प्रशासन ने आमंत्रित किया था। पाकिस्तान सरकार ने अमेरिका को नाराज करने वाले इस फैसले को लेने से पहले आपस में तो विचार-विमर्श किया ही था, लेकिन विस्तृत मंथन चीन के साथ किया गया था। इस फैसले को बाद में चीन ने पाकिस्तान को उसका ‘सच्चा लौह बिरादर” कह कर पुष्ट किया था। हालांकि पाकिस्तानी अधिकारी अब तक इस फैसले को चीन से जोड़ने से बचते रहे थे। लेकिन चीन को नाराज करके इस सम्मेलन में शामिल होने की हिम्मत वह नहीं दिखा सके। अलबत्ता पाकिस्तानी विदेश कार्यालय यह कहता रहा कि वह अमेरिका से अपने रिश्तों को बहुत अहमियत देता है और इसे आगे भी बढ़ाना चाहता है।
उल्लेखनीय है कि एकल पार्टी के शासन वाले देश चीन का लोकतंत्र से कोई लेना-देना नहीं है और सेना के इशारों पर चलने वाली पाकिस्तान सरकार की लोकतंत्र में कोई विशेष रुचि भी नहीं है।
हालांकि कुरैशी की अमेरिकी विदेश मंत्री से बातचीत योजना के अनुरूप फलीभूत नहीं हुई। इस बातचीत में अमेरिकी विदेश मंत्री मौजूद नहीं रहे, बल्कि उनके स्थान पर फोन से उप विदेश मंत्री ने बातचीत की।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने राज्यपाल ने शुरू की पहल

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

साय सरकार का बड़ा शहरी प्लान, 240 ई-बसें और 38 नालंदा परिसर  

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है,

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

राज्यपाल डेका बोले- पत्रकारिता में सत्य, तथ्य और जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...

द्रोणाचार्य संगम में शिक्षकों का सम्मान, राज्यपाल ने बताया सफलता का मंत्र

By User 6 / September 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर । शिक्षक दिवस के अवसर पर बिलासपुर स्थित एसईसीएल-डीएवी पब्लिक स्कूल, वसंत विहार में ‘द्रोणाचार्य संगम-2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका शामिल हुए। इस दौरान शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय और उत्कृष्ट योगदान देने...