Google Analytics Meta Pixel आयुषी हत्याकांड-मर्जी की शादी से पेरेंट्स नाराज थे, पिता ने गोली मारकर सूटकेस में लाश फेंकी - Ekhabri.com

आयुषी हत्याकांड-मर्जी की शादी से पेरेंट्स नाराज थे, पिता ने गोली मारकर सूटकेस में लाश फेंकी

मथुरा-मथुरा के आयुषी चौधरी हत्याकांड का पर्दाफाश हो गया है। पुलिस के मुताबिक उसे पिता ने ही गोली मारी थी। वारदात में मां ने भी साथ दिया था। हत्या दिल्ली के बदरपुर स्थित घर पर की गई। बाद में लाश को लाल सूटकेस में पैक करके 150 किलोमीटर दूर मथुरा जिले के राया इलाके में यमुना एक्सप्रेस-वे पर फेंक दिया गया था। 18 नवंबर को आयुषी की लाश बरामद हुई थी। बताया जा रहा है कि आयुषी ने करीब लव मैरिज की थी। परिवार इससे नाखुश था। आयुषी शुरू से अड़ियल स्वभाव की थी और वह पेरेंट्स से झगड़ा करती रहती थी। पुलिस का कहना है कि अभी वह भरतपुर (राजस्थान) में रह रहे आयुषी के पति से भी पूछताछ करेगी। तब इस मामले में और खुलासे हो सकते हैं।22 साल की आयुषी ने करीब एक साल पहले भरतपुर (राजस्थान) के रहने वाले छत्रपाल राजपूत से आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली थी। पेरेंट्स इस शादी के पक्ष में नहीं थे। आयुषी शादी के बाद एक भी बार अपने ससुराल नहीं गई और मायके में ही रह रही थी। 17 नवंबर की दोपहर आयुषी का मां से झगड़ा हुआ। पिता को पता चला तो उन्होंने आयुषी को समझाया। वह नहीं मानी तो पिता ने गुस्से में लाइसेंसी रिवॉल्वर से आयुषी के सीने में दो गोलियां दाग दीं। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

. दुकान से पॉलिथीन लाए और लाश सूटकेस में पैक की
आयुषी की हत्या के बाद पिता घर के पास की दुकान से पॉलिथीन खरीद कर लाए। दोपहर में उसकी लाश को सूटकेस में पैक किया। देर रात 3 बजे कार में सूटकेस रखा और 150 किलोमीटर दूर मथुरा के पास यमुना एक्सप्रेस-वे पर सुबह 5 बजे फेंक दिया। इसके बाद 7 बजे दिल्ली चले गए। कार पिता चला रहा था और मां आगे वाली सीट पर बैठी थी। आयुषी BCA में पढ़ रही थी। पहचान करते समय मां और भाई की आंखों में आंसू आ गए। वह एक-दूसरे के गले लगकर रोने लगे। आयुषी हत्याकांड में सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि पुलिस खुद परिवार तक पहुंची। यानी, परिवार ने पुलिस को आयुषी के लापता होने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी। न ही गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जिस रिवॉल्वर से गोली मार कर हत्या की गई, उसका लाइसेंस देवरिया में बना था। पुलिस पूछताछ के दौरान माता-पिता दोनों रोते रहे। उन्होंने बताया कि जो कुछ हुआ, सब एकाएक और गुस्से में हुआ। पिता ने बताया कि बेटी जलील करती थी। उसे कई बार समझाया, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

Ayushman Scheme: कार्ड के बावजूद वसूली के आरोप, निजी अस्पताल पर गंभीर सवाल

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

कांकेर में जन्मदिन पार्टी के बाद युवक की मौत, पुलिस ने सुलझाया मामला…संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
पखांजूर। कांकेर जिले के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र के खुटगांव हेलीपेड में बीते सोमवार देर रात एक युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया। शुरुआती जांच में यह घटना सड़क हादसे जैसी प्रतीत हुई, लेकिन पुलिस की गहन...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

पुरानी रंजिश में चाकूबाजी, पिकनिक के दौरान युवक पर जानलेवा हमला

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुरानी दुश्मनी के चलते चाकूबाजी की गंभीर घटना सामने आई है। पिकनिक मनाने गए एक युवक पर पांच लोगों ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों...

धान छोड़ फूलों की खेती से किसान ने बदली आय

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...

बच्चों के लिए सही स्कूल चुनने में किन बातों का रखें ध्यान

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आज के समय में बच्चों के लिए सही स्कूल का चयन अभिभावकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। हर स्कूल खुद को बेहतर बताता है, लेकिन सही निर्णय वही होता है जो बच्चे की जरूरत, रुचि और...

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत की अनोखी कलाकृति प्रधानमंत्री को भेंट

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती बेल मेटल से निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की विशेष...

मई-जून चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...