छत्तीसगढ के कवर्धा में मानसून ने झड़ी लगाई तो बीते 24 घंटों से बारिश जारी है। अच्छी बारिश होने के कारण बोड़ला विकासखंड क्षेत्र के बांध, नदी और नालों की स्थिति बेहतर हो गई है। लगातार बारिश के चलते छिरपानी बांध में क्षमता से अधिक जलभराव के कारण पानी ओभरफलो करने लगा। ऐसे में बांध के पानी के साथ बहकर बड़ी-बड़ी मछलियां आने लगी। यह देखकर पकड़ने के लिए लोग जाल लेकर निकल पडे।
विकासखंड क्षेत्र में पिछले 24 घंटों में क्षेत्र में 15 मिलीमीटर से अधिक बारिश होने का अनुमान है। इस मानसून सत्र में इस बारिश को अब तक की सबसे अधिक बारिश कहा जा रहा है। भारी बारिश के चलते गांव दलदली, बैजलपुर, घोंघा, रानीदहरा, ढोलबज्जा, चिल्फी रेंगाखार वाले मार्गों में पानी भर गया है। इससे रास्ता जाम हो गया है। इसके साथ ही आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के ग्राम पंचायतों का संपर्क जिला व विकासखंड मुख्यालय से भी कट गया है।
ग्राम पंचायत बैरक के सरपंच श्याम मसराम ने बताया कि तीन दिनों से हो रही भारी बरसात से ग्रामीण क्षेत्रों में तालाब और नदी-नाले लबालब हैं। कई जगहों पर सड़कों के ऊपर भी पानी बह रहा है। इससे आवागमन अवरुद्घ हो गया है। साथ ही साथ वनांचल क्षेत्र के अनेक पंचायतों में रोजगार गारंटी के बनाए तालाबों में क्षमता से अधिक पानी भर जाने के कारण उनके फूटने का खतरा भी मंडरा रहा है। इससे तलाब में बांधों के नीचे खेती करने वाले किसानों में चिंता व्याप्त है।
सूखा नदी के पुल के ऊपर से दो फीट पानी बह रहा है, जिसके कारण आज दलदली मार्ग में आवागमन अवरुद्घ रहा। वहीं नदी के किनारे अवैध कब्जा कर झोपड़ी बनाकर रह रहे एक परिवार के घर में बा़ढ़ का पानी भर गया है और घर भी गिरने के कगार पर है। ऐसे में उक्त परिवार को गंभीर घटना घटने से पहले वहां से तुरंत हटाने की जरूरत है। कहा जाता है कि उक्त परिवार द्वारा मुआवजा प्राप्ति के बाद भी नदी के किनारे जबरदस्ती घर बनाकर रह रहा है, जहां बाढ़ के खतरे में परिवार को नुकसान पहुंचने की स्थिति निर्मित हो सकती है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 3, 2026 /
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...
By User 6 /
March 5, 2026 /
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...
By User 6 /
March 7, 2026 /
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जानकारी के मुताबिक,...
By User 6 /
March 7, 2026 /
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...
By User 6 /
March 2, 2026 /
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...
By User 6 /
March 6, 2026 /
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...
By User 6 /
March 5, 2026 /
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...
By User 6 /
March 3, 2026 /
जशपुर राइस मिल आग: 12 मजदूरों को सुरक्षित निकाला जशपुर राइस मिल आग की घटना ने ओडिशा-झारखंड सीमा से लगे तपकरा तहसील के ग्राम उपरकछार में हड़कंप मचा दिया। सोमवार शाम करीब 4 बजे शंभु गुप्ता राइस मिल से धुआं...
By User 6 /
March 2, 2026 /
रायपुर, 2 मार्च 2026। विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण के नव पदस्थ सदस्य राजीव श्रीवास्तव ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद सौजन्य भेंट की। इस मुलाकात के दौरान प्राधिकरण की कार्यप्रणाली,...
By User 6 /
March 6, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...