बेमेतरा विधायक आशीष छाबड़ा, केशव बंटी हरमुख, केशव बंछोर, अश्वनी साहू एवं टिकेश्वरी देशमुख ने विशेष रूप से दी हार्दिक बधाई
दुर्ग। सौम्य शालीन एवं जुझारू व्यक्तित्व के धनी छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के गृह एवं लोक निर्माण विभाग मंत्री ताम्रध्वज साहू का आज 6 अगस्त को जन्मदिन है। इस पावन अवसर पर उन्हें बधाई देने के लिए समर्थकों एवं शुभचिंतकों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही उनके समर्थक एवं पार्टी कार्यकर्ता बधाई देने के लिए आतुर थे। जन्मदिन को भव्य रूप देने के लिए पिछले दो दिनों से उनके मीनाक्षी नगर निवास स्थान में विशेष रूप से तैयारी चल रही थी। सुबह से समर्थक गुलदस्ता लेकर अपने चहेते नेता को बधाई देने के लिए निवास स्थान पर पहुंचने लगे।










