Google Analytics Meta Pixel जनपद सीईओ की कार्यप्रणाली को लेकर सरपंच संघ नाराज - Ekhabri.com

जनपद सीईओ की कार्यप्रणाली को लेकर सरपंच संघ नाराज

गरियाबंद । जनपद पंचायत गरियाबंद के सीईओ की कार्यप्रणाली को लेकर सरपंच संघ खासा नाराज है । सरपंच संघ ने सीईओ के ऊपर कार्रवाई करने को लेकर कलेक्टर, एसपी, जिला सीईओ को ज्ञापन भी सौंपा है और यदि 8 अगस्त तक कार्रवाई नहीं हुई तो सरपंच संघ द्वारा कलम बंद कर 9 अगस्त को कलेक्ट्रेट का घेराव करने का अल्टीमेटम भी दिया है । सरपंच संघ अध्यक्ष मनीष ने बताया जनपद सीईओ की सरपंचों के प्रति उनकी कार्यप्रणाली ठीक नहीं है । गरियाबंद आदिवासी ब्लॉक है और यहां के सारे भोलेभाले आदिवासी सरपंच हैं। सरपंच पंचायत का कार्य लेकर सीईओ के पास जाते है तो सीईओ द्वारा अभद्र व्यवहार किया जाता है और कई सरपंचों को तो तू रे ता कर ऊंची आवाज में बात कर अभद्र भाषा का उपयोग किया जाता है जिससे सरपंच मानसिक रूप से प्रताडि़त हो रहे है। इसी सब को लेकर जनपद सीईओ के ऊपर उचित कार्रवाई करने को लेकर ग्राम पंचायत कोकड़ी सरपंच द्वारा सरपंच संघ को आवेदन दिया की जनपद पंचायत गरियाबंद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत कोकड़ी की महिला सरपंच द्वारा ग्राम पंचायत की समस्या को लेकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मिलने गए थे सरपंच के साथ मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा अभद्र व्यवहार करते हुए मूर्ख एवं रे तू ता करके ऊंची आवाज में उंगली दिखाकर अभद्र व्यवहार किया गया जिससे सरपंच बहुत मानसिक रूप से प्रताडि़त हुआ। उस समय नहरगांव सरपंच भी जनपद कार्यालय में उपस्थित थी। जनपद सीईओ के इस प्रकार का कृत्य अशोभनीय है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी के इस कृत्य पर सर्व आदिवासी समाज जिला गरियाबंद व सरपंच संघ गरियाबंद द्वारा कलेक्टर एसपी जिला सीईओ को ज्ञापन सौंप कार्रवाई की मांग की गई थी लेकिन 8 अगस्त तक यदि कार्यवाई नहीं की जाती है तो सरपंच संघ द्वारा कलम बंद कर 9 अगस्त को कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा ।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

घोलेंग में हुनर को नई उड़ान, टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार के अवसर बढ़े

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

चक्रधर समारोह बना रायगढ़ की सांस्कृतिक पहचान, राज्यपाल ने किया शुभारंभ

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। संगीत, नृत्य और कला की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रायगढ़ की धरती पर 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने महाराजा चक्रधर सिंह के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...