Google Analytics Meta Pixel अमरनाथ यात्रा के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को रहने में नहीं आएगी कोई दिक्कत - Ekhabri.com

अमरनाथ यात्रा के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को रहने में नहीं आएगी कोई दिक्कत

जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में प्रशासन ने 3 जुलाई से शुरू होने वाली श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए हैं। पर्यटन विभाग ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए अज्ञानी गांव में एक आधुनिक ट्रांजिट कैंप तैयार किया है।

 

 

 

इस कैंप में एयर-कंडीशंड हॉल, सीसीटीवी कैमरे और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और आरामदायक अनुभव मिले। जम्मू टूरिज्म विभाग के निदेशक विकास गुप्ता ने शुक्रवार को कैंप का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि 200-250 यात्रियों की क्षमता वाला एक नया हॉल बनाया गया है, जिसमें एसी की व्यवस्था है। पहले यहां केवल शेल्टर था। लेकिन अब मजबूत कंक्रीट दीवार और चेन-लिंक फेंसिंग की गई है। उन्होंने बताया कि निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए जनरेटर और हाई-मास्ट लाइट्स लगाए गए हैं। स्वच्छ पानी के लिए बोरवेल और साफ-सफाई के लिए अलग-अलग पुरुष और महिला बायो-टॉयलेट की व्यवस्था की गई है। लंगर के लिए भी पर्याप्त जगह बनाई गई है।

 

 

 

उन्होंने कहा, हमारा लक्ष्य यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा प्रदान करना है। इस बार कैंप की क्षमता बढ़ाकर 400-500 यात्रियों तक की गई है। विकास गुप्ता ने बताया कि कैंप में एक हेल्प डेस्क भी बनाया गया है, जहां यात्रियों को जम्मू क्षेत्र के पर्यटन स्थलों जैसे जन्नत सिंह देव जी मंदिर, बाबा चमलियाल और माता वैष्णो देवी के बारे में जानकारी दी जाएगी। उनके मुताबिक, सुरक्षा के लिए पूरे कैंप में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिससे हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके। गुप्ता ने बताया कि पर्यटन विभाग की कोशिश है कि यात्रा के बाद श्रद्धालु जम्मू के अन्य धार्मिक और पर्यटन स्थलों का भी दौरा करें। इससे न केवल यात्रियों का अनुभव समृद्ध होगा, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी फायदा होगा। प्रशासन की इन तैयारियों से अमरनाथ यात्रा को और बेहतर बनाने की उम्मीद है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

दिल्ली में हाई अलर्ट, धमकी मिलने से सनसनी

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...

झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...

नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

तंबाकू पर शिकंजा: कोटपा के सख्त अमल से तंबाकू मुक्त बनेगा छत्तीसगढ़

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...

नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, दर्शन को उमड़ी भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

UN रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले ब्लास्ट में अलकायदा का हाथ

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...

आर्थिक तंगी के बीच मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से अविनाश को मिला नया जीवन

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *