महासमुंद जिले के पिथौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोड़बहाल में बच्चे के अपहरण मामले में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने 2 घंटे के भीतर ही 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर मासूम बच्चे को बरामद कर लिया। आरोपियों में एक नाबालिक भी है।
एएसपी प्रतिभा पांडेय ने बताया कि पुरानी रंजिश के कारण उक्त वारदात को अंजाम दिया गया था। आरोपी चित्रकांत यादव और एक विधि से संघर्षरत बालक ने इस घटना को अंजाम दिया है। शुक्रवार शाम पुलिस को बच्चे की अपहरण की सूचना मिली। सूचना मिलते ही जिले के तमाम रास्ते पर नाकेबंदी कर पुलिस गांव पहुंची। पुलिस की 5 टीम बनाकर बच्चे की पताशाजी में जुट गई। जांच के दौरान पता चला कि दोनों मोटरसाइकिल क्रमांक CG- 06 GB 8473 से बालक के घर पहुंचे थे। आरोपी गांव में बैंड-बाजा बजाने के लिए जा चुके थे, इसलिए गांव से परिचित थे। पूर्व में मासूम बच्चे को कहीं घूमने ले जाने की बात पर बच्चे के पिता से उसका विवाद हुआ था। इसका बदला लेने और बच्चे के पिता को परेशान करने की मंशा से आरोपी ने अपने नाबालिग मित्र के साथ अपहरण किया। आरोपी ने मासूम बच्चे को 20 रूपये देकर उसे कोल्डड्रिंक और चॉकलेट का लालच दिया और अपने साथ मोटरसाइकिल में बैठकर भाग निकले।
पुलिस को आरोपियों को पकड़ने में सबसे बड़ी मदद गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे से मिली। ग्राम पंचायत द्वारा पूरे गांव में लगाए गए सीसीटीवी से यह पता चला कि आरोपी कौन है और किस दिशा में बालक को लेकर गए हैं। इस बीच
मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपियों को बच्चे के साथ ग्राम कछारडीह के पास देखा गया है। सूचना मिलते ही घेराबंदी कर पुलिस ने आरोपियों को धर दबोचा। और उनके कब्जे से बच्चे को सही सलामत बरामद कर उनके माता-पिता के सुपुर्द किया। आरोपी के कब्जे से एक चाकू भी बरामद किया गया है।
आरोपियों के खिलाफ पिथौरा पुलिस ने धारा 363, 365, 34, 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है। इसके साथ ही ग्राम पंचायत गोड़बहाल में सरपंच साधराम पटेल के द्वारा पूरे गांव की निगरानी के लिए सीसीटीवी लगाए जाने की बात पर उन्हें सम्मानित भी किया गया है। साथ ही पुलिस ने लोगों से अपील की है कि, अधिक से अधिक अपने आसपास सीसीटीवी कैमरे का उपयोग सुरक्षा की दृष्टि से जरूर करें।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 1 /
January 30, 2026 /
भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह ने जून 2019 में क्रिकेट से संन्यास लेने के पीछे की असली वजह का खुलासा किया है। टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के साथ एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान युवराज ने कहा कि...
By Reporter 1 /
January 27, 2026 /
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में गणतंत्र दिवस के एक दिन पहले देर शाम कर्रेगुट्टा हिल्स इलाके में नक्सलियों ने कई IED धमाकों को अंजाम दिया, जिसमें कम से कम 11 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। घायलों को तुरंत निकालकर एयरलिफ्ट करके इलाज...
By Reporter 1 /
January 30, 2026 /
दिल्ली से दहेज के लिए की गई एक ऐसी दिल दहला देने वाली हत्या सामने आई है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। दिल्ली पुलिस में SWAT कमांडो के पद पर तैनात 27 वर्षीय काजल की उसके ही पति ने...
By Rakesh Soni /
January 27, 2026 /
बालोद। जिले में एक दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है। प्रेम संबंधों के चलते एक सनकी युवक ने जंगल में अपनी शादीशुदा प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने पहले गला दबाकर बेहोश कर दिया। फिर...
By Reporter 1 /
January 28, 2026 /
मेष राशि : आज आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे, जैसे आपको खुशी होगी। धन को लेकर यदि कोई समस्या थी, तब वह भी दूर हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में भी आपको अच्छी सफलता मिलेगी। आपकी अच्छी सोच से...
By Rakesh Soni /
January 26, 2026 /
आज भारत 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित मुख्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू परेड की सलामी लेंगी। यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला लॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो लुइस सैंटोस दा...
By Rakesh Soni /
January 26, 2026 /
छुईखदान।रेत से भरे तेज रफ्तार हाईवा ने स्कूटी सवार युवती को कुचल दिया। हादसा इतना दर्दनाक था कि युवती की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर...
By Reporter 1 /
January 28, 2026 /
अमेरिकी डॉलर की लगातार कमजोरी और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों के बीच मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतें नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गईं। दिन के शुरुआती कारोबार में सोना 2.4 प्रतिशत की...
By User 6 /
January 30, 2026 /
रायपुर, 30 जनवरी 2026।छत्तीसगढ़ में पारंपरिक कृषि के साथ-साथ अब किसान नकदी फसलों की ओर तेजी से रुख कर रहे हैं। इसी क्रम में मखाना की खेती राज्य के किसानों के लिए एक नया और लाभकारी विकल्प बनकर उभर रही...
By Reporter 1 /
January 27, 2026 /
गणतंत्र दिवस की छुट्टी ने बॉलीवुड के मास्टर स्टार सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा रफ्तार दे दी है। जम्मू से लेकर कोच्चि, अहमदाबाद से कोलकाता तक फिल्म के शोज हाउसफुल हैं और यह फिल्म...