Google Analytics Meta Pixel सकारात्मक पहल, अब स्कूलों में एक सप्ताह चलेगा कहानी त्योहार - Ekhabri.com

सकारात्मक पहल, अब स्कूलों में एक सप्ताह चलेगा कहानी त्योहार

  • शिक्षक और बुजुर्ग बच्चों को सुनाएंगें रोचक और ज्ञानवर्धक कहानियां

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी है। अब एक बार फिर से उन्हें दादी और नानी की कहानी सुनने को मिलेगी। कहानी सुनने और सुनाने का कौशल का विकास के लिए स्कूलों में कहानी त्योहार मनाया जाएगा। कहानी त्योहार विश्व कहानी दिवस 20 मार्च से प्रारंभ होकर एक सप्ताह तक चलेगा। प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में शिक्षक और गांव के बजुर्ग रोचक ढंग से शिक्षाप्रद और प्रेरक कहानियां बच्चों को सुनाएंगे और बच्चे भी कहानी सुनाने का अभ्यास करेंगे।

WhatsApp Image 2023 03 21 at 8.47.40 AM

स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेम साय सिंह टेकाम ने शिक्षकों एवं समुदाय से उनके बच्चों को कहानी सुनाते हुए पढ़ने के कौशल को विकसित करने का आव्हान किया है। उन्होंने कहा है कि कम से कम एक सप्ताह तक समुदाय के साथ मिलकर कहानी सुनने और सुनाने का त्यौहार मनाएं। कहानी त्योहार के लिए गांव और स्कूलों के आस-पास रहने वाले ऐसे बुजर्गों को कहानी सुनाने के लिए आमंत्रित करें जिन्हें रोचक और ज्ञानवर्धक कहानियां सुनाने का अनुभव है। उन्हें कुछ बेहतरीन स्थानीय कहानी का संकलन कर इसे बच्चों के बीच सुनाने का मौका दिया जाए।

बड़े-बुजुर्ग एवं विद्यार्थी अपने जीवन से जुड़ी एवं अपनी बनाई गयी कहानी सुनाकर लोगों का मनोरंजन करें। स्कूली जीवन से जुड़ी तथा अन्य शिक्षाप्रद और नैतिक कहानियां सुनायी जा सकती है।

कहानी त्योहार के लिए पुस्तकालय की कहानी पुस्तकों के अलावा स्थानीय स्तर पर तैयार कहानियों का वाचन भी कराया जा सकता है। इस दौरान बड़े-बुजुर्गों के द्वारा सुनाई जा रही कहानियों को बच्चों एवं शिक्षकों द्वारा लिखकर दस्तावेजीकरण किया जाए। कहानी वाचन के दौरान सभी बड़े-बुजुर्ग आपस में बच्चों के साथ बैठकर इस बात की पड़ताल करें कि उनके गांव या आसपास के क्षेत्रों के नाम कैसे पड़ें होंगे।

राज्य में स्थानीय गीत-कहानियों को अभ्यास कर उनकी मोबाइल से बेहतर क्वालिटी की रिकार्डिंग करवाएं। यदि स्थानीय स्तर पर लोक-कलाकार हों तो उन्हें ऐसे गीत-कविताओं एवं कहानियों की रिकार्डिंग कर पोडकास्ट के लिए भेजने हेतु प्रेरित करें। ऐसे बेहतर गुणवत्ता की सामग्री को राज्य स्तर पर पोडकास्ट के माध्यम से प्रसारित करेंगे।
कहानी त्योहार दौरान पालकों को अपने बच्चों को घर पर भी नियमित रूप से पढ़ाने एवं सीखने में सहयोग करने का संकल्प लें। यदि घर से सहयोग नहीं मिलेगा तो मूलभूत साक्षरता और अंकज्ञान (एफएलएन) के लक्ष्यों को प्राप्त नहीं कर सकेंगे। सभी से इस दौरान घर पर पढने एवं बच्चों में पढ़ने की रूचि विकसित करने पर विशेष ध्यान देने का अनुरोध किया जाए। उन्हें स्कूल से ढेर सारी कहानी लेकर पढ़ने को कहें और देखें।

राज्य में शिक्षकों ने स्टोरीव्हीवर की वेबसाईट का बेहतर उपयोग कोरोना के समय में किया है। उन्होंने बहुत सी कहानियों का स्थानीय अनुवाद भी किया है। सभी प्राथमिक शालाओं में स्टोरीव्हीवर की कहानियों की 180 पुस्तकों के सेट मुद्रित कर उपलब्ध करवाए गए हैं। इन पुस्तकों को प्रत्येक विद्यार्थी को पूरी रूचि लेकर पढ़ना आना चाहिए। प्रत्येक पुस्तक पर बच्चों में आपस में चर्चा भी होनी चाहिए ताकि उनमें कहानियों के प्रति रूचि विकसित हो सके।

ये सभी पुस्तकें उनके वेबसाईट storyweaver.org.in पर भी उपलब्ध है। इस वेबसाईट में जाकर शिक्षक, पालक एवं बच्चे न केवल इनमें उपलब्ध कहानियां पढ़ सकते हैं। इसमें उपलब्ध चित्रों का उपयोग कर अपनी स्वयं की कहानियां भी लिख सकते हैं। बच्चों को पढ़ने के शुरुआती दौर में रीड अलोंग पद्धति का उपयोग कर इन पुस्तकों को पढ़ते समय यह पुस्तक भी अपनी आवाज में आपके साथ साथ पढ़कर गलतियों को होने से रोकने में सहयोग कर सकेगा। इस विश्व कहानी वाचन दिवस में अपनी भाषा में कहानी पढ़ने के लिए दिए गये क्यूआर कोड को स्कैन कर सकते हैं। स्टोरीव्हीवर के वेबसाईट की पूरी प्रक्रिया को जानने और समझने हेतु आप हमारे पूर्व में प्रसारित कार्यक्रम को यू-ट्यूब से देखकर समझ सकते हैं। यू-ट्यूब का लिंक www.youtube.com/live/wtB_z9uXRJM?feature=share है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मेट्रो में सफर के बाद सांसद का बड़ा ऐलान: रायपुर में भी दौड़ेगी मेट्रो

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...

छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बदला मौसम…जानें मौसम विभाग की चेतावनी

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...

गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, 7 दिन बाद भी नहीं मिल रहा सिलिंडर! रायपुर में क्यों बनी ऐसी स्थिति? पढ़ें रिपोर्ट

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

गोंदिया मेगा ब्लॉक: 20 दिन रेल सेवा ठप, 14 ट्रेनें रद्द

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...

पीएमओ में नई नियुक्ति, CPR रवि मित्तल को उप सचिव बनाया गया

By Reporter 5 / March 19, 2026 / 0 Comments
  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को उप सचिव (डिप्टी सेक्रेटरी) के पद पर नियुक्त किया गया है। इस फैसले को केंद्र सरकार के प्रशासनिक...

अप्रैल में तिगुना राशन…सरकार का बड़ा फैसला…जानें पूरी जानकारी

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...

धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

अप्रैल में 14 ट्रेनें रद्द: छत्तीसगढ़ के यात्रियों को बड़ा झटका

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *