उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में इन दिनों होटल और ढाबों पर नामकरण को लेकर खूब चर्चा हो रही है। जहां एक ओर ‘पंडित जी वैष्णो ढाबा’ जैसे नाम सुर्खियों में हैं, वहीं दूसरी ओर दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग-58 पर स्थित गांव बढ़ेंडी में एक अनोखा रेस्टोरेंट चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसका नाम ‘प्रधानमंत्री चाय वाला’ है।
इस रेस्टोरेंट के मालिक अभिषेक पंवार हैं, जो मूल रूप से राजस्थान के जयपुर से हैं। रेस्टोरेंट के मालिक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेरित होकर अपने रेस्टोरेंट का नाम ‘प्रधानमंत्री चाय वाला’ रखा है। ‘प्रधानमंत्री चाय वाला’ देखने में अन्य रेस्टोरेंट और ढाबों जैसा ही है, लेकिन अनोखे नाम और यहां की सफाई व्यवस्था के कारण इसकी खूब चर्चा हो रही है।
अभिषेक पंवार सभी सरकारी नियमों और खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए इस रेस्टोरेंट को चला रहे हैं। रेस्टोरेंट में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, यहां तक कि रसोई में भी कैमरे हैं और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा गया है। इसके साथ ही ‘आई लव मुजफ्फरनगर’ के नाम से सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है, जो युवाओं को खासा आकर्षित कर रहा है।
रेस्टोरेंट के मालिक ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि वह बचपन से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े रहे हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विचारधारा से प्रभावित हैं। इसी प्रेरणा से उन्होंने अपने रेस्टोरेंट का नाम ‘प्रधानमंत्री चाय वाला’ रखा। उन्होंने कहा, “बच्चों ने इस नाम का सुझाव दिया था। उसके बाद पिछले एक साल से इसी नाम से रेस्टोरेंट चला रहे हैं।”
अभिषेक पंवार पहले चंडीगढ़ में कपड़ों का शोरूम चलाते थे, लेकिन व्यापार में घाटा होने के बाद उन्होंने रेस्टोरेंट व्यवसाय की ओर रुख किया। उन्होंने पहली बार अयोध्या में ‘प्रधानमंत्री चाय वाला’ नाम से रेस्टोरेंट शुरू किया था, लेकिन राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण के चलते वह बंद हो गया। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और अब लगभग दो महीने पहले मुजफ्फरनगर में दोबारा इसी नाम से रेस्टोरेंट की शुरुआत की है।
अभिषेक पंवार का परिवार पिछले 30 साल से फूड चेन के व्यवसाय से जुड़ा रहा है। उनके दादाजी भी इसी पेशे में थे और इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए अभिषेक ने अपने पारिवारिक व्यवसाय में ही नई शुरुआत की है। आज वे अपने ‘प्रधानमंत्री चाय वाला’ रेस्टोरेंट के साथ न सिर्फ संतुष्ट हैं, बल्कि गर्व से इसे एक मिशन के रूप में आगे बढ़ा रहे हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...
By User 6 /
March 10, 2026 /
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर, 8 मार्च 2026। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री मिनी स्टेडियम में आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन 2026 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ा आर्थिक संबल दिया। कार्यक्रम के दौरान...
By User 6 /
March 13, 2026 /
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...
By User 6 /
March 9, 2026 /
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने रायपुर के चार सरकारी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर...
By User 6 /
March 10, 2026 /
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...
By User 6 /
March 11, 2026 /
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...