मानव संसाधन विकास मंत्रालय कक्षा एक से लेकर 12वीं तक सभी छात्रों के लिए हिंदी में ऑडियो विजुअल शैक्षणिक कार्यक्रम उपलब्ध करवाएगा। इन कार्यक्रमों का सीधा टेलीकास्ट टेलीविजन पर किया जाएगा। मंत्रालय इसके लिए एक एमओयू साइन करने जा रहा है। इसके साथ ही मानव संसाधन विकास मंत्रालय इस वर्ष स्कूली छात्रों के सिलेबस में कटौती करने पर भी गंभीरता से विचार कर रहा है। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा, “मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हम रोटरी के साथ एक एमओयू साइन करने जा रहे हैं। इसके माध्यम से कक्षा एक से बारहवीं तक के सभी छात्रों को टीवी एवं अन्य ऑनलाइन माध्यमों पर हिंदी भाषा में शैक्षणिक कार्यक्रम उपलब्ध कराया जाएगा। यह टेलीकास्ट विद्यादान, दीक्षा, स्वयंप्रभा आदि चैनल्स पर उपलब्ध होगा।” गौरतलब है कि 1 से 15 जुलाई के बीच 10वीं एवं 12वीं की शेष रह गई बोर्ड परीक्षाएं होनी हैं, इस विषय पर केंद्रीय मंत्री निशंक ने कहा, “परीक्षाओं में गृह मंत्रालय एवं स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी निदेशरें का पालन सुनिश्चित कराया जाएगा।”
वहीं कोरोना वायरस के कारण उत्पन्न हुए मौजूदा हालात को देखते हुए मानव संसाधन विकास मंत्रालय से लगातार सिलेबस में कटौती करने की मांग की जा रही है। इस पर केंद्रीय मंत्री निशंक ने कहा, “मौजूदा हालातों को देखते हुए साथ ही शिक्षकों एवं अभिभावकों की ओर से की गई अपील को ध्यान में रखकर हम स्कूली सिलेबस में कटौती करने पर विचार कर रहे हैं।”
उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने पिछले महीने एक वेबिनार के माध्यम से छात्रों को संबोधित किया था। तब उन्होंने सिलेबस का बोझ कम करने की बात कही थी। दरअसल लॉकडाउन के बाद अब इस सेशन के स्टूडेंट्स के पास तैयारी कम समय रह जाएगा। इसे देखते हुए सिलेबस को कम करने का उन्होंने ऐलान किया था। आमतौर पर स्कूलों में अप्रैल में नया सेशन होता है लेकिन लॉकडाउन की वजह से उस दौरान स्कूल बंद थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 11, 2026 /
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...
By User 6 /
August 13, 2026 /
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...
By User 6 /
August 8, 2026 /
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सुकमा जिले के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने पहली बार बड़े...
By User 6 /
August 10, 2026 /
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...
By User 6 /
August 9, 2026 /
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तीकरण की दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। राज्य सरकार की इस पहल से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ-साथ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी मजबूत हो...
By User 6 /
August 8, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण को मजबूती देते हुए राज्य सरकार ने महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से 67 लाख 20 हजार 125 पात्र महिलाओं के...
By User 6 /
August 8, 2026 /
रायपुर, 7 अगस्त 2026। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’का शुभारंभ...
By User 6 /
August 11, 2026 /
रायपुर। शिक्षक भर्ती परीक्षा और पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख एक ही दिन पड़ने से अभ्यर्थियों की परेशानी को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर मुख्य परीक्षा की तारीखों...
By User 6 /
August 8, 2026 /
रायपुर।छत्तीसगढ़ में वन और वन्यजीव संरक्षण को और अधिक मजबूत बनाने के लिए अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग शुरू हो गया है। उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) आधारित स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम का ट्रायल शुरू किया गया है। यह नई...
By User 6 /
August 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है. पिछले 24 घंटे में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. यही कारण है कि कई जगहोंमे जल भराव की स्थिति बन गई . राजधानी रायपुर...