एप्पल ने आईफोन 15 सीरीज, आईओएस 17 और एप्पल वॉच लॉन्च करने के लिए तैयारी पूरी कर ली है। इसके लिए कैलिफोर्निया के क्यूपर्टिनो में एप्पल पार्क में कार्यक्रम “वंडरलस्ट” आयोजित किया गया। पहली बार एप्पल के मालिकाना लाइटनिंग कनेक्टर के बजाय यूएसबी-सी पोर्ट के साथ आईफोन 15 लाइनअप लॉन्च कर रही है।
एप्पल अपने इवेंट के दौरान आईओएस 17 और वॉचओएस 10 की रिलीज डेट की भी घोषणा कर सकता है। एप्पल एनालिस्ट मिंग-ची कुओ ने कहा कि केवल प्रो और प्रो मैक्स को फास्ट डेटा ट्रांसफर रेट्स से लाभ होगा। दोनों प्रीमियम मॉडल में “कम से कम” यूएसबी 3.2 या थंडरबोल्ट 3 पोर्ट होंगे, जबकि बेस आईफोन 15 और 15 प्लस में यूएसबी 2.0 पोर्ट होंगे। एप्पल आईफोन 15 मॉडल में 35 वाट तक चार्जिंग का सपोर्ट होने की संभावना है जो फास्ट चार्जिंग स्पीड प्रदान करेगा।
आईफोन 15 के सभी मॉडलों में डायनेमिक आइलैंड शामिल होगा और लाइनअप में अल्ट्रा-वाइडबैंड चिप भी मिलने की उम्मीद है। साथ ही आईफोन 15 प्रो और प्रो मैक्स में आईफोन 14 के समान एक टाइटेनियम फ्रेम, पतले बेज़ेल्स और अधिक आसानी से रिपेयर होने योग्य एल्यूमीनियम चेसिस का फीचर होने की खबर है।
आईफोन 15 प्रो और प्रो मैक्स में 3एनएम प्रोसेस का इस्तेमाल कर निर्मित फास्ट ए17 चिप भी हो सकती है, जबकि आईफोन 15 और 15 प्लस में संभवतः आईफोन 14 प्रो में शामिल ए16 चिप शामिल होगी। आईफोन 15 के अलावा, एप्पल द्वारा अब तक के कुछ बड़े बदलावों के साथ लेटेस्ट स्मार्टवॉच लाइनअप का अनावरण करने की उम्मीद है। कथित तौर पर प्रीमियम एप्पल वॉच अल्ट्रा अपने 49 मिमी आकार को बरकरार रखेगा और एक नए टाइटेनियम केस के साथ आएगा। लेकिन रिपोर्ट में बताया गया है कि वॉच सीरीज 9 अपडेटेड एस9 प्रोसेसर के साथ आएगी।










