पुराने जमाने की अभिनेत्री आशा पारेख को भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के अवार्ड से सम्मानित किया गया है। 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में 79 वर्षीय अभिनेत्री को यह पुरस्कार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रदान किया।
विज्ञान भवन में आयोजित इस समारोह में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित होने के बाद आशा पारेख ने आभार जताते हुए कहा कि अपने 80वें जन्मदिन से सिर्फ एक दिन पहले दादा साहब फाल्के पुरस्कार पाकर वह बेहद प्रसन्न् हैं। उनके काम को मान्यता देने के लिए सबसे बड़ा पुरस्कार है। भारत सरकार से मिलने वाला यह सर्वश्रेष्ठ सम्मान है। उल्लेखनीय है कि चयनकर्ता पांच सदस्यीय दादा साहब फाल्के अवार्ड कमेटी में आशा भोसले, हेमा मालिनी, पूनम ढिल्लन, उदित नारायण और टीएस नागभरना है। आशा पारेख ने 10 साल की उम्र में पहली फिल्म “आसमान” वर्ष 1952 में की थी। पांच दशक के उनके कैरियर में उन्होंने 95 फिल्मों में काम किया जिसमें से “दिल देके देखो”, “कटी पतंग”, “तीसरी मंजिल”, “बहारों के सपने”, “प्यार का मौसम” और “कारवां” प्रमुख हैं।
राष्ट्रपति मुर्मु ने अभिनेता अजय देवगन को उनकी फिल्म “तान्हा जी : द अनसंग वारियर” और तमिल फिल्मों के सुपरस्टार सूर्या को उनकी फिल्म “सूराराई पोत्रू” के लिए साझा रूप से सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के साझा पुरस्कार से सम्मानित किया है। अजय देवगन ने पुरस्कार ग्रहण करने के बाद दर्शकों का आभार व्यक्त किया। साथ ही राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त अपनी अब तक की फिल्मों में अपने विविध अवतारों पर एक वीडियो जारी किया।
इसके अलावा, राष्ट्रपति मुर्मु ने संगीतकार विशाल भारद्वाज को डाक्यूमेंट्री फिल्म “1232 किमी” के गाने “मरेंगे तो वहीं जाकर” के लिए सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन के पुरस्कार से सम्मानित किया है। “1232 किमी” फिल्म लाकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों की विविशता और संघर्षों पर आधारित है। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म डिज्नी हाटस्टार पर 24 मार्च, 2021 को रिलीज हुई थी। फिल्म में राशन खत्म हो जाने पर गाजियाबाद से सात श्रमिकों के पैदल सहरसा स्थित घर लौटने की कहानी है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By User 6 /
August 7, 2026 /
अंबिकापुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पदस्थ ट्रेनी IPS एवं CSP राहुल बंसल से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। IPS पर एक ठगी मामले की जांच के दौरान 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। हरियाणा...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
By Reporter 5 /
August 5, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...
By User 6 /
August 4, 2026 /
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
By User 6 /
August 5, 2026 /
रायपुर। 12 अगस्त को हरियाली अमावस्या है। अमावस्या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...
By User 6 /
August 5, 2026 /
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...
By User 6 /
August 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...
By User 6 /
August 6, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...
By User 6 /
August 6, 2026 /
रायपुर। प्रदेश में बेटियों के सम्मान, स्वच्छता और ग्रामीण विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का शुभारंभ किया। नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में इस महत्वाकांक्षी...