बालोद । केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना कुछ किसानों के लिए वरदान तो कुछ के लिए मुसीबत बन गई है। इस योजना के तहत फसल की बोआई करने के लिए प्रति वर्ष तीन किस्तों में दो-दो हजार रुपये की दर से छह हजार रुपये किसानों के बैंक खाता में उपलब्ध कराए जा रहे हैं। शुरुआती दौर में पांच एकड़ से कम जमीन वाले लघु एवं सीमांत किसानों को ही योजना का लाभ देने की घोषणा की गई थी। बाद में सरकार ने इसमें सुधार करते हुए पांच एकड़ से अधिक जमीन वाले किसानों को भी उक्त योजना का लाभ देने की घोषणा की। इसके बाद अबतक जिले में 1 लाख 49 हजार 46 किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिल रहा है। कुछ दिन पूर्व सरकार ने दस हजार रुपये प्रति माह पेंशन पाने वाले अथवा इनकम टैक्स के दायरे में आने वाले किसानों को योजना का लाभ नहीं देने की घोषणा करते हुए इस दायरे में आने वाले किसानों से राशि वापस लेने का आदेश दिया है।बालोद जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ लेने वाले 2937 अपात्र किसानों पर कृषि विभाग ने शिकंजा कसते हुए रिकवरी की नोटिस भेजी है। इन अपात्र किसानों को किसान सम्मान निधि की दस किश्त की राशि मिल चुका है। जिसे अब राशि को लौटना पड़ेगा। जिले के 2937 किसानों में से करीब 2 हजार किसान इनकम टैक्स धारी हैं जिसकी रिकवरी की जा रही हैं।
क्या है मामला
सरकार की ओर की गई नई व्यवस्था के अनुसार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थियों को ई-केवाईसी कराना अनिवार्य हो गया था. इसके बाद योजना में जो बदलाव हुए, उसके तहत अपात्र किसानों से पैसों की वसूली की जानी है। जानकारी के अनुसार देश में ऐसे किसानों की संख्या काफी अधिक है, जो अपात्र होते हुए भी योजना का लाभ उठा रहे हैं और दो हजार रुपए की किस्त पा रहे हैं. ये वो किसान हैं जो इनकम टैक्स के दायरे में आ रहे हैं और कहीं कहीं उनके परिवार के दो लोगों को किस्त का पैसा मिल रहा है. जबकि नियम के अनुसार खेत भले ही दो किसानों के नाम पर हो, लेकिन योजना का लाभ केवल एक को ही मिल सकेगा।
जिले में 2937 किसानों को लौटानी पड़ेंगे पीएम सम्मान निधि की राशि
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिले के 1 लाख 49 हजार 46 किसानों को छह हजार रुपये साल में तीन किश्तों में दिया जा रहा है। योजना की शुुरुआत में राजस्व विभाग की अनदेखी के चलते योजना के लिए उन किसानों का डाटा भी फीड कर दिया गया जो आयकर दाता हैं या वह किसी अन्य विभाग से दस हजार रुपये से अधिक पेंशन का लाभ उठा रहे हैं। वहीं पति और पत्नी दोनों को लाभार्थी बना दिया गया। पीएम किसान पोर्टल पर दर्ज डाटा की जांच-पड़ताल हुई तो 2937 किसान अपात्र पाए गए। इन अपात्र किसानों में आयकर दाता, पति-पत्नी दोनों लाभ लेने वाले, व दस हजार से अधिक पेंशन पाने वाले शामिल हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 30, 2026 /
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। “जल है तो जीवन है” की सोच को धरातल पर उतारते हुए धमतरी जिले के कुरुद विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत मुल्ले में जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। वर्षा आधारित इस क्षेत्र में वर्षा एवं...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...
By User 6 /
September 28, 2026 /
छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हुई है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट...
By User 6 /
October 1, 2026 /
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का विशेष उल्लेख हुआ। प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश की इस पोषण पहल को राष्ट्रीय मंच पर स्थान दिए जाने...
By User 6 /
October 1, 2026 /
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...
By User 6 /
September 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पदोन्नत किया गया है. इस पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण भी किया है. सभी से 10 दिनों में पदभार ग्रहण करने कहा गया है. इसके लिए आदेश जारी हो गया...