Google Analytics Meta Pixel एएमयू के शताब्दी समारोह को प्रधानमंत्री मोदी ने किया संबोधित, बोले-जो देश का, वह हर देशवासी का - Ekhabri.com

एएमयू के शताब्दी समारोह को प्रधानमंत्री मोदी ने किया संबोधित, बोले-जो देश का, वह हर देशवासी का

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के शताब्दी समारोह का आयोजन मंगलवार को किया गया। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिस्सा लिया और एक खास डाक टिकट जारी किया। इस मौके पर अपने संबोधन में प्रधानमंत्री विद्याथियों को कई मंत्र भी दिए। उन्होंने कहा कि जो भी देश का है वह हर देशवासी का है और संविधान में नागरिकों के लिए जो अधिकार हैं,  वह हर किसी को मिले हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एएमयू की दीवारों में देश का इतिहास है। यहां से पढ़ने वाले छात्र दुनिया में देश का नाम रोशन कर रहे हैं। यहां से पढकर निकले छात्रों से कई बार विदेश में उनकी मुलाकात हुई,  जो हमेशा हंसी-मजाक और शेर-ओ-शायरी के अंदाज में खोए रहते हैं। उन्‍होंने कहा कि एएमयू ने लाखों युवाओं को तराशा है और एक नई सोच जगाई है। कोरोना काल में भी एएमयू ने समाज की मदद की,  मुफ्त टेस्ट करवाए गए,  प्लाज्मा बैंक बनवाया और पीएम केअर्स फंड में बड़ी राशि का योगदान भी दिया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि एएमयू  के चांसलर ने उन्हें कुछ दिन पहले चिट्ठी लिख कोरोना वैक्सीन के मिशन के दौरान हरसंभव मदद का भरोसा दिया है। एएमयू  में एक मिनी इंडिया है, यहां उर्दू-हिन्दी-अरबी-संस्कृत पढ़ाई जाती है। यहां की लाइब्रेरी में कुरान है तो गीता-रामायण के अनुवाद भी हैं। एएमयू  में एक भारत-श्रेष्ठ भारत की अच्छी तस्वीर है। यहां इस्लाम को लेकर जो रिसर्च होती है, उससे भारत का इस्लामिक देशों से संबंध अच्छा होता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सर सैयद का संदेश कहता है कि हर किसी की सेवा करें,  चाहे उसका धर्म या जाति कुछ भी हो। ऐसे ही देश की हर समृद्धि के लिए उसका हर स्तर पर विकास होना जरूरी है। आज हर नागरिक को बिना किसी भेदभाव के विकास का लाभ मिल रहा है। नागरिक संविधान से मिले अधिकारों को लेकर निश्चिंत रहे,  सबका साथ,  सबका विकास और सबका विश्वास ही सबसे बड़ा मंत्र है। इसलिए जो देश का है,  वह हर देशवासी है।

Read Also  बिना सुरक्षा गुरुद्वारा श्रीशीशगंज साहिब पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, टेका माथा

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कुछ समय पहले एएमयू  के एक पूर्व छात्र ने उनको बताया कि कभी मुस्लिम बेटियों का स्कूल से ड्रॉप आउट रेट 70 फीसदी से अधिक था। कई दशकों से ऐसी ही स्थिति थी, लेकिन स्वच्छ भारत मिशन के बाद अब घटकर 30 फीसदी तक रह गया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि समाज में वैचारिक मतभेद होते हैं,  लेकिन जब बात राष्ट्र के लक्ष्य के प्राप्ति की हो तो सभी मतभेद को किनारे रख देने चाहिए। देश में कोई किसी भी जाति या मजहब का हो, उसे देश को आत्मनिर्भर बनाने की ओर योगदान देना चाहिए। एएमयू से कई सेनानी निकले हैं, जिन्होंने अपने विचारों से हटकर देश के लिए जंग लड़ी। उन्‍होंने कहा कि सियासत सिर्फ समाज का एक हिस्सा है, लेकिन सियासत-सत्ता से अलग देश का समाज होता है। ऐसे में देश के समाज को बढ़ाने के लिए हमें काम करते रहना चाहिए।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जब हम एक लक्ष्य के साथ आगे बढ़ेंगे, तो कुछ तत्व ऐसे होते हैं जिन्हें इससे दिक्कत होगी। वे तत्व हर समाज में हैं,  लेकिन हमें इन सबसे आगे बढ़कर देश के लिए काम करना चाहिए। पिछली शताब्दी में मतभेदों के नाम पर काफी वक्त जाया हो गया है,  लेकिन अब वक्त ना गंवाते हुए नये भारत, आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को पूरा करना है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि एएमयू  में भी अब 35 फीसदी तक मुस्लिम बेटियां पढ़ रही हैं। इसकी फाउंडर चांसलर की जिम्मेदारी बेगम सुल्तान ने संभाली थी। अगर महिला शिक्षित होती है, तो पूरी पीढ़ी शिक्षित हो जाती है। उन्‍होंने कहा कि आज हमारी सरकार ने तीन तलाक से पीड़ित महिलाओं की मदद करने का फैसला लिया। उन्‍होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति में भविष्य को ध्यान रखा गया है, नेशन फर्स्ट की भावना रखी गई है।

Read Also  जलियांवाला बाग को प्रधानमंत्री मोदी ने बताया देश का प्रेरणा स्थल, सौंपा नया परिसर

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एएमयू के सौ साल पूरे हो रहे हैं, ऐसे में सौ हॉस्टल के छात्र कुछ रिसर्च करें। आजादी के 75 साल पूरे होने के मौके पर ऐसे स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में रिसर्च करें, जिनके बारे में अबतक काफी कम लोग जानते हैं। इनमें 75 आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी,  25 महिला स्वतंत्रता सेनानी के बारे में जानकारी इकट्ठा करें। साथ ही पुरानी पांडुलिपी को डिजिटल क्षेत्र के जरिए दुनिया के सामने लाएं।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में कहा कि 1920 में तब के युवाओं ने एक लक्ष्य रखा, तो 1947 में देश आजाद हुआ। 2020 से 2047 तक का वक्त अब काफी अहम है, क्योंकि देश अपनी आजादी के सौ साल पूरा करेगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

रायपुर फ्लाईओवर योजना पर नया विवाद, सांसद ने उठाए सवाल

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को...

छत्तीसगढ़ में माओवाद खत्म, बस्तर में विकास का नया दौर शुरू

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...

Ayushman Scheme: कार्ड के बावजूद वसूली के आरोप, निजी अस्पताल पर गंभीर सवाल

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...

दुर्ग में दो छात्रों की आत्महत्या से सनसनी, अलग-अलग घटनाओं में गई जान

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके चारों का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सिंगल लोगों को थोड़ा सावधान चलना होगा, क्योंकि वह किसी के...

दुर्ग में सख्त पुलिस कार्रवाई, नंदिनी थाना प्रभारी निलंबित…लापरवाही पर गिरी गाज

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
दुर्ग जिले में पुलिस विभाग ने बड़ा कदम उठाते हुए नंदिनी थाना प्रभारी निरीक्षक भानुप्रताप साव को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देश पर की गई है।   गंभीर आरोपों के बाद लिया...

झटपट और पौष्टिक नाश्ता…घर पर बनाएं स्वादिष्ट कांदा पोहा…जानें स्वाद बढ़ाने वाला खास नुस्खा!

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
अगर आप सुबह के नाश्ते में ऐसा कुछ चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ हल्का भी हो, तो कांदा पोहा एक बेहतरीन चुनाव है। Maharashtra का यह लोकप्रिय नाश्ता कम समय में तैयार हो जाता है और पेट के...

बिलासपुर हाईकोर्ट का अहम फैसला…विवादित जमीन खरीदने वालों के लिए सख्त संदेश

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
Bilaspur हाईकोर्ट ने जमीन से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति खरीदता है, जिस पर पहले से न्यायालय में विवाद लंबित है, तो उसे अलग से पक्षकार बनाकर सुनना...