06 जनवरी 2025 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा
रायपुर, 29 अगस्त 2024 – भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली ने छत्तीसगढ़ में फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रदेश के नागरिकों के नाम पंजीकरण, विलोपन, स्थानांतरण, और प्रविष्टि में संशोधन करना है। अर्हता तिथि 01 जनवरी 2025 निर्धारित की गई है।
आयोग के निर्देशानुसार, 29 अक्टूबर 2024 को प्रदेश के सभी मतदान केंद्रों में मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन होगा। इसके साथ ही दावा और आपत्तियों को दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। नागरिक 28 नवंबर 2024 तक अपने दावा या आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए 09 और 10 नवंबर तथा 16 और 17 नवंबर को विशेष शिविरों का आयोजन सभी मतदान केंद्रों पर किया जाएगा।
प्राप्त सभी दावा-आपत्तियों का निपटारा कर 06 जनवरी 2025 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। आयोग के अनुसार, यह सूची सभी मतदान केंद्रों के साथ-साथ https://ceochhattisgarh.nic.in पर भी उपलब्ध होगी।
इसके अतिरिक्त, राज्य के सभी बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा 20 अगस्त से 18 अक्टूबर 2024 तक घर-घर सर्वेक्षण (H2H Survey) किया जाएगा। इसके तहत स्थानांतरित या मृत मतदाताओं के लिए फार्म-8 या फार्म-7 भरवाया जाएगा। डुप्लीकेट मतदाताओं के लिए भी फार्म-7 भरने की कार्यवाही की जाएगी।
जो युवा नागरिक 01 जनवरी 2025 को 18 वर्ष के हो रहे हैं, वे प्ररूप-6 में आवेदन कर अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं। मृत या स्थायी रूप से स्थानांतरित मतदाताओं के नाम विलोपन हेतु प्ररूप-7 में आवेदन प्राप्त किया जाएगा। त्रुटिपूर्ण नामों के सुधार और अन्य आवश्यक संशोधनों के लिए प्ररूप-8 में आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
नागरिक अपने मतदान केंद्र पर बूथ लेवल अधिकारी से निर्धारित फार्म प्राप्त कर सकते हैं या वोटर हेल्पलाइन ऐप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह ऐप एंड्रॉइड और iOS दोनों पर उपलब्ध है। वेबसाइट https://voters-eci.gov.in के माध्यम से भी आवेदन किया जा सकता है।
किसी भी प्रकार की जानकारी या शिकायत के लिए राज्य स्तर पर कॉल सेंटर 180023311950 से संपर्क किया जा सकता है। प्रदेश की मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ ने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...
By User 6 /
March 10, 2026 /
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...
By User 6 /
March 9, 2026 /
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर, 8 मार्च 2026। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री मिनी स्टेडियम में आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन 2026 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ा आर्थिक संबल दिया। कार्यक्रम के दौरान...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने रायपुर के चार सरकारी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर...
By User 6 /
March 10, 2026 /
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...
By User 6 /
March 11, 2026 /
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...
By User 6 /
March 13, 2026 /
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...