बछवाड़ा,बेगूसराय/सं:- प्रखंड क्षेत्र के कदराबाद पंचायत के हादीपुर गांव में सोमवार की देर रात बिजली की शॉर्ट सर्किट से लगी आग में 15 फुस का घर समेत लाखो की संम्पति जलकर राख हो गयी. पीड़ित परिजनों ने बताया कि सोमवार की देर रात सभी लोग अपने परिजनों के साथ अपने अपने घरों में सोया हुआ था. इसी दौरान उपेंद्र पासवान के फुस के घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई और देखते हैं देखते हैं तेज हवा के कारण आग की लपटें और तेज हो गई.
जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाते तब तक आग से आस पास के और 15 घर को चपेट में ले लिया. रात होने के कारण लोग किसी तरह घर से भाग कर अपनी जान बचाई. आग लगने की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा बछवाड़ा थाना पुलिस व अग्निशामक को दिया गया. घटना की सूचना पाकर बछवाङा थाना पुलिस व अग्निशामक दस्ता टीम अग्नि शामक लेकर घटना स्थल पर पहुंच ग्रामीण और अग्निशामक के सहयोग से आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया गया. वही आग पर काबू पाने के दौरान दो घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. आग लगने के कारण घर में रखे अनाज,कपड़ा,सोना चांदी,कुछ कागजात, मोटरसाइकिल, मोबाइल, दर्जनों साइकिल,एलईडी समेत लगभग लाखों रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गया. वही आग की चपेट में आने से एक बकरी की मौत हो गई.
पीड़ित रूणा देवी,जिलेबी देवी,सीमा देवी,उपेंद्र पासवान, प्रमोद पासवान,गोविंद पासवान,वीणा देवी,ओपी पासवान, अमरजीत पासवान,मुकेश पासवान,राकेश पासवान,मिथुन पासवान,नीलम देवी,आभा देवी,विजय पासवान आदि ने अंचधिकारी को आवेदन देकर राहत सामग्री देने की मांग की है. घटना की सूचना पर पहुुंंचे जिला परिषद दुलारचंद्र सहनी समेत स्थानीय जनप्रतिनिधी पहुंचकर पीड़ित परिवार के सदस्य को संत्वना देते हुए उचित मुआवजा देने की मांग जिला प्रशासन से की है. मामले को लेकर अंचलाधिकारी नेहा कुमारी ने बताया कि राजस्व कर्मी को घटना स्थल पर भेज कर जांच प्रतिवेदन के आधार पर तत्काल पॉलिथीन व फूड दिया गया है.जल्द ही अग्नि पीड़ितों को सहायता राशि उपलब्ध कराया जाएगा.
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को उप सचिव (डिप्टी सेक्रेटरी) के पद पर नियुक्त किया गया है। इस फैसले को केंद्र सरकार के प्रशासनिक...
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...
Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच...
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...