वाराणसी में ज्ञानवापी परिसर में सर्वे के दौरान मिले शिवलिंग और उसके आसपास की सुरक्षा सुनिश्चित करने का सुप्रीम कोर्ट का 17 मई और 20 मई का अंतरिम आदेश फिलहाल जारी रहेगा। सुप्रीम कोर्ट ने शिवलिंग की सुरक्षा सुनिश्चित करने का अंतरिम आदेश, अगले आदेश तक बढ़ा दिया है। सुप्रीम कोर्ट के 17 मई और 20 मई के अंतरिम आदेश की अवधि 12 नवंबर को खत्म हो रही थी।
हिंदू पक्ष के अनुरोध और मुस्लिम पक्ष की ओर से इस पर कोई आपत्ति न जताए जाने पर कोर्ट ने अंतरिम आदेश अगले आदेश तक बढ़ा दिया। साथ ही कोर्ट ने ज्ञानवापी परिसर में सर्वे के लिए एडवोकेट कमिश्नर नियुक्त करने के आदेश को चुनौती देने वाली मुस्लिम पक्ष की विशेष अनुमति याचिका पर हिंदू पक्ष को तीन सप्ताह में जवाब दाखिल करने को कहा है।
ये आदेश प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़,सूर्यकांत और पीएस नरसिम्हा की पीठ ने शिवलिंग की सुरक्षा सुनिश्चित करने के अंतरिम आदेश को आगे जारी रखने की मांग पर सुनवाई के दौरान दिए। सुनवाई के दौरान हिंदू पक्ष की ओर से पेश वरिष्ठ वकील रंजीत कुमार और विष्णु शंकर जैन ने अंतरिम आदेश आगे जारी रखने का अनुरोध करते हुए कहा कि वह आदेश मुस्लिम पक्ष की अर्जी पर जिला जज का फैसला आने के आठ सप्ताह बाद तक जारी रहना था।
जिला जज ने मुस्लिम पक्ष की अर्जी पर 12 सितंबर को फैसला दिया था और आठ सप्ताह की अवधि 12 नवंबर को पूरी हो रही है। यह भी कहा कि उस फैसले के खिलाफ मुस्लिम पक्ष ने रिवीजन याचिका भी दाखिल कर दी है। दूसरी ओर मुस्लिम पक्ष की ओर से पेश वरिष्ठ वकील हुजैफा अहमदी ने कहा कि अंतरिम आदेश जारी रखने पर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद अंतरिम आदेश अगले आदेश तक बढ़ा दिया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 8, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार कई IAS अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा मंगलवार को जारी आदेश के अनुसार...
By User 6 /
July 8, 2026 /
रायपुर, 08 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में राजस्व सेवाओं को लेकर बड़ा डिजिटल बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य सरकार के राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग ने ‘ऑटो म्यूटेशन’ (स्वतः नामांतरण) और ‘ऑटो डायवर्सन’ (स्वतः व्यवर्तन) जैसी आधुनिक व्यवस्थाओं...
By User 6 /
July 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने में आया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के 64 निरीक्षकों (टीआई) के तबादला किया गया हैं। यह आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा...
By User 6 /
July 11, 2026 /
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....
By User 6 /
July 8, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप घोटाले में जांच एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान में गिरफ्तार कर लिया गया है। इस गिरफ्तारी के के बाद...
By User 6 /
July 9, 2026 /
रायपुर. गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित होता है. ऐसे में इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ-साथ कुछ सरल उपायों को करना शास्त्रों में बहुत फलदायी माना गया है. शास्त्र, हिंदू धर्म और...
By User 6 /
July 7, 2026 /
रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के डूमरतराई में विकसित अत्याधुनिक नवीन थोक बाजार का नामकरण एवं लोकार्पण अब 8 जुलाई 2026 को किया जाएगा। इस भव्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस विश्वस्तरीय व्यापारिक परिसर का...
By Reporter 5 /
July 7, 2026 /
रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड एवं अन्य संस्थाओं में नई नियुक्तियों को लेकर सरकार ने अहम निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इन नियुक्तियों पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं...
By User 6 /
July 8, 2026 /
रायपुर, 07 जुलाई 2026।रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) ने नागरिकों को बड़ी सुविधा देते हुए अपनी संपत्तियों की बुकिंग प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है। अब इच्छुक नागरिक घर बैठे ही प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से संपत्तियों...
By User 6 /
July 8, 2026 /
रायपुर। राज्य शासन ने एक साथ 19 राप्रसे अधिकारियों का स्थान परिवर्तन किया है। इसमें विजेंद्र सिंह को अयुक्त नगर निगम चिरमिरी बनाया गया है। इसी तरह राजीव पांडे को भिलाई आयुक्त से उच्च शिक्षा अपर संचालक, शशांक पांडे सोईओ...