Google Analytics Meta Pixel दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पुजारा और रहाणे ने लगाए अर्धशतक - Ekhabri.com

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पुजारा और रहाणे ने लगाए अर्धशतक

टीम इंडिया के चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे की शतकीय साझेदारी के बाद हनुमा विहारी के उपयोगी योगदान से भारत ने दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में दक्षिण अफ्रीका के सामने 240 रन का लक्ष्य रखा। मेजबान टीम ने तीसरे दिन यहां चाय के विश्राम के बाद अपनी दूसरी पारी में एक विकेट पर 82 रन बनाए। मार्करैम (31) और कप्तान डीन एल्गर (नाबाद 31) ने दक्षिण अफ्रीका को सहज शुरुआत दिलाई। हालांकि मार्करैम तेज गेंदबाज शार्दुल की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए। कप्तान एल्गर के साथ कीगन पीटरसन 19 रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं।
दक्षिण अफ्रीका अब लक्ष्य से 158 रन पीछे है। अपनी पहली पारी में 202 रन बनाने वाले भारत ने दूसरी पारी में 266 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 229 रन बनाकर 27 रन की बढ़त हासिल की थी। वांडरर्स में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने का रिकार्ड आस्ट्रेलिया के नाम है जिसने 2011 में 310 रन बनाकर जीत दर्ज की थी।
पुजारा (53) और रहाणे (58) ने अर्धशतक लगाए और तीसरे विकेट के लिए 23.2 ओवर में 111 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। बाद में विहारी (नाबाद 40) ने आखिरी चार बल्लेबाजों के साथ मिलकर 82 रन जोड़े। इनमें शार्दुल ठाकुर (28) ने अहम योगदान दिया। कैगिसो रबादा (3/77) ने पहले सत्र के आखिरी 45 मिनट में तीन विकेट लेकर दक्षिण अफ्रीका को वापसी दिलाई। मार्को जेनसेन (3/67) और लुंगी नगिदी (3/43) ने बाद में इसका फायदा उठाया।
भारत ने बुधवार की सुबह दो विकेट पर 85 रन से आगे खेलना शुरू किया। खराब फार्म के कारण आलोचकों के निशाने पर चल रहे पुजारा और रहाणे जानते थे कि उनके लिए आगे टीम में जगह बनाना मुश्किल होगा और इसलिए उन्होंने रन बनाने पर अधिक ध्यान दिया। पुजारा ने 62 गेंदों पर जबकि रहाणे ने 67 गेंदों पर अर्धश्ातक पूरा किया जिससे पता चलता है कि उन्होंने रन बनाने को प्राथमिकता में रखा। पुजारा ने 10 चौके जबकि रहाणे ने आठ चौके और एक छक्का लगाया।
भारत का स्कोर एक समय दो विकेट पर 155 रन था और वह अच्छी स्थिति में दिख रहा था, लेकिन इसके बाद रबादा ने तीन विकेट झटककर दक्षिण अफ्रीका की वापसी कराई। रबादा ने रहाणे को विकेटकीपर काइल वेरेन के हाथों कैच कराया और पुजारा को एलबीडब्ल्यू किया। उन्होंने इसके बाद रिषभ पंत को खाता भी नहीं खोलने दिया जिन्होंने श्ाार्ट पिच गेंद को हाफ वाली पर खेलने का गैरजिम्मेदाराना रवैया अपनाकर विकेटकीपर को कैच दिया। रविचंद्रन अश्विन ने नगिदी की गेंद पर विकेट के पीछे कैच देने से पहले 14 गेंदों पर 16 रन बनाए।
श्ाार्दुल ठाकुर ने आते ही कुछ आकर्षक शाट लगाए तथा विहारी के साथ सातवें विकेट के लिए 41 रन जोड़े। इसमें ठाकुर का योगदान 28 रन था जिसमें पांच चौके और जेनसेन पर लगाया गया एक छक्का भी शामिल है। जेनसेन ने इसी ओवर में उन्हें सीमा रेखा पर कैच कराया। विहारी ने इसके बाद रणनीतिक बल्लेबाजी की। उन्होंने जसप्रीत बुमराह (07) के साथ 17 और मुहम्मद सिराज (00) के साथ 21 उपयोगी रन जोड़े। विहारी ने अपनी पारी में छह चौके लगाए।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...

तीजा और गणेश चतुर्थी का शुभ संयोग, जानिए शुभ समय

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर. 14 सितंबर सोमवार को श्री गणेश चतुर्थी और तीज व्रत दोनों ही रखा जाएगा है। चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 14 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 6 मिनट पर होगा और 15 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 44...

मुंबई में BOCW का राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू, निर्माण श्रमिकों की सुरक्षा पर मंथन

By User 6 / September 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकारों (BOCW) के कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और श्रमिक हितों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से मुंबई में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। 11 और 12 सितंबर 2026 को आयोजित इस सम्मेलन में देशभर...

अभियंता दिवस पर पीडब्ल्यूडी चौक में विश्वेश्वरैया को किया जाएगा नमन

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में उनके सम्मान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।   रायपुर नगर पालिक...

नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क को तोड़ें, विजय शर्मा ने दिए सख्त निर्देश

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...

घोलेंग में हुनर को नई उड़ान, टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार के अवसर बढ़े

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...