करीब दस माह से चल रहे रूस-यूक्रेन युद्ध के जल्द थमने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने स्वीकार किया कि यूक्रेन के रूसी कब्जे वाले क्षेत्र में स्थिति बहुत कठिन है। वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अग्रिम शहरों का दौरा कर कहा कि रूस कब्जाए गए यूक्रेन के चारों इलाकों को ज्यादा दिन तक अपने नियंत्रण में नहीं रख सकेगा।
पुतिन ने रूसी सुरक्षा सेवा को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें अपने कामों को और विस्तार देने और प्रभावशाली करने की जरूरत है। बेलारूस के दौरे को लेकर रूसी राष्ट्रपति ने सफाई दी कि यह धारणा गलत है कि यूक्रेन के विरुद्ध नया मोर्चा खोलने की तैयारी के तहत रूस बेलारूस से सहयोग मांगने गया था। यूक्रेन में बखमुत के पूर्वी शहर के आसपास हाल के सप्ताहों में कुछ भीषण संघर्ष हुए हैं। हाल में ऊर्जा संयत्रों पर रूस के जोरदार हमले के बाद यूक्रेन ने पश्चिमी देशों से और हथियारों की मांग की है। वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के आफिस ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें जोरदार तालियों के बीच जेलेंस्की खाकी वर्दी में सैनिकों को मेडल देते दिख रहे हैं। वह सैनिकों से कहते दिख रहे हैं कि मुझे आप पर गर्व है।
ईरानी ड्रोन के इस्तेमाल को लेकर यूएन में भिड़े रूस-अमेरिका
एपी के अनुसार, सुरक्षा परिषद में चर्चा के दौरान यूक्रेन युद्ध में ईरानी ड्रोन के इस्तेमाल को लेकर रूस और अमेरिका भिड़ गए। अमेरिका ने कहा कि युद्ध में रूस ईरानी ड्रोन का इस्तेमाल कर रहा है। इसके साथ ही अमेरिका ने यूएन महासचिव पर आरोप लगाया कि वह रूसी खतरे के आगे झुक गए हैं, और जांच करने में फेल रहे हैं। वहीं, रूस और ईरान ने इस आरोप को झूठ बताया।
भारत ने ईरान की परमाणु नीति पर यूएन के प्रस्ताव का किया समर्थन
संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने ईरान की परमाणु नीति को लेकर संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव 2231 का समर्थन किया है। प्रस्ताव में ईरान की परमाण्ाु नीति पर संयुक्त राष्ट्र के पूर्व प्रस्ताव को खारिज करते हुए संबंधित पक्षों को मतभेदों के शीघ्र समाधान पर जोर देते हुए बातचीत की दिशा में आगे बढ़ने को प्रोत्साहित किया गया है। प्रस्ताव में कूटनीति को जारी रखते हुए संयुक्त व्यापक कार्य योजना (जेसीपीओए) के पूर्ण कार्यान्वयन पर लौटने पर जोर दिया गया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 19, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...
By User 6 /
March 18, 2026 /
रायपुर, 17 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। रायपुर पहुंचने के...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...
By User 6 /
March 18, 2026 /
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...
By User 6 /
March 19, 2026 /
Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच...
By Reporter 5 /
March 19, 2026 /
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को उप सचिव (डिप्टी सेक्रेटरी) के पद पर नियुक्त किया गया है। इस फैसले को केंद्र सरकार के प्रशासनिक...