Google Analytics Meta Pixel रायपुर की डॉक्टर पहुंची केबीसी की हॉट सीट पर : गुरुवार को देंगी महानायक के सवालों के जवाब - Ekhabri.com

रायपुर की डॉक्टर पहुंची केबीसी की हॉट सीट पर : गुरुवार को देंगी महानायक के सवालों के जवाब

रायपुर/धमतरी। सोनी चैनल पर प्रसारित कौन बनेगा करोड़पति के 16 सितंबर के प्रसारण में धमतरी की बेटी डा. मोनिका गुरुपंचायन नजर आएंगी। वे हाट सीट पर बैठकर अमिताभ बच्चन के प्रश्नों का उत्तर देंगी। धमतरी निवासी डॉ. मोनिका उर्फ डाली गुरुपंचायन वर्तमान में रायपुर में दंत रोग चिकित्सक हैं। पिता डा. गुरुपंचायन की मौत के बाद उनका परिवार रायपुर शिफ्ट हो गया। उन्होंने बताया कि मां शकुंतला गुरूपंचायन कई सालों से केबीसी में जाने के लिए कोशिश कर रही थीं। मां की प्रेरणा से मई 2021 में केबीसी के लिए पंजीयन कराया। प्रथम प्रयास में ही चयन हो गया। इसके बाद प्रथम राउंड में कंप्यूटरीकृत जनरल नॉलेज के तीन सवाल पूछे गए। सही उत्तर देने के बाद दूसरा राउंड में पहुंची। डॉ. मोनिका से 10 प्रश्न पूछे गए, जिनका उत्तर निर्धारित समय में देना पड़ा है। दूसरे राउंड में सफल होने पर तीसरा राउंड व्यक्तिगत साक्षात्कार में पहुंची। जून 2021 में तीसरे राउंड का साक्षात्कार भोपाल में हुआ, जिसमें 75 से 80 लोग प्रतिद्वंद्वी थे। साक्षात्कार लेने वाले तीन लोगों ने जीवन और व्यक्तिगत सवाल के साथ कुछ जनरल नालेज के प्रश्न किए। साक्षात्कार आधे घंटे चला। डॉ. मोनिका ने बताया कि जुलाई में कॉल कर जानकारी दी गई कि आपका चयन केबीसी में हो गया है। इसके बाद 27 अगस्त को अपनी मां के साथ मुंबई पहुंची। तीन दिन तक होटल में क्वारंटाइन रहने के बाद कोरोना का आरटीपीसीआर टेस्ट हुआ। आने-जाने और होटल का सारा खर्च केबीसी ने उठाया। सितंबर के प्रथम सप्ताह में शूटिंग हुई। तीन दिन की शूटिंग के बाद चौथे दिन उनको मौका मिला। वे अक्सर फास्टेस्ट फिंगर फ स्र्ट में चूक जाती थी, लेकिन चौथे दिन हाट सीट तक पहुंच गई। डॉ. मोनिका ने बताया कि हाट सीट में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के सामने बैठी तो विश्वास ही नहीं हो रहा था कि वे सचमुच अमिताभ के सामने हैं। अमिताभ जितने महान हैं, उतने ही दयालु भी हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मेट्रो में सफर के बाद सांसद का बड़ा ऐलान: रायपुर में भी दौड़ेगी मेट्रो

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...

छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बदला मौसम…जानें मौसम विभाग की चेतावनी

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...

धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

चिरमिरी पुलिस का बड़ा खुलासा: रसल एक्का गैंग बेनकाब, जानिए कैसे हुआ पर्दाफाश

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रसल एक्का गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड...

गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, 7 दिन बाद भी नहीं मिल रहा सिलिंडर! रायपुर में क्यों बनी ऐसी स्थिति? पढ़ें रिपोर्ट

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

गोंदिया मेगा ब्लॉक: 20 दिन रेल सेवा ठप, 14 ट्रेनें रद्द

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...

पीएमओ में नई नियुक्ति, CPR रवि मित्तल को उप सचिव बनाया गया

By Reporter 5 / March 19, 2026 / 0 Comments
  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को उप सचिव (डिप्टी सेक्रेटरी) के पद पर नियुक्त किया गया है। इस फैसले को केंद्र सरकार के प्रशासनिक...