रायपुर, 14 मार्च 2026।छत्तीसगढ़ सरकार ने राजनांदगांव शहर के विकास को नई दिशा देने के लिए 226 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में शामिल होकर इन विकास कार्यों की शुरुआत की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भूमिपूजन केवल परियोजनाओं की शुरुआत नहीं बल्कि राजनांदगांव के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। उन्होंने शहरवासियों को बधाई देते हुए कहा कि राज्य सरकार संतुलित और समावेशी विकास के लक्ष्य के साथ प्रदेश के सभी क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने पर काम कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शहर की बढ़ती आबादी को ध्यान में रखते हुए नागरिक सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इन परियोजनाओं का उद्देश्य राजनांदगांव के सभी 51 वार्डों तक विकास पहुंचाना है, जिससे नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिल सकें।
अमृत मिशन 2.0 के तहत शहर में घरेलू अपशिष्ट जल के वैज्ञानिक उपचार के लिए दो नए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किए जाएंगे। इससे गंदे पानी को सीधे नदियों और नालों में जाने से रोका जा सकेगा और पर्यावरण संरक्षण के साथ नागरिकों के स्वास्थ्य की भी सुरक्षा होगी।
नगरोउत्थान योजना के अंतर्गत शहर में सड़कों का चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इससे यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
शहर में 2 हजार सीटों वाला अत्याधुनिक ऑडिटोरियम भी बनाया जाएगा, जो कला, साहित्य और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए नया मंच बनेगा। इससे स्थानीय कलाकारों और युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के बेहतर अवसर मिलेंगे।
इसके अलावा ट्रांसपोर्ट नगर के उन्नयन, नाली निर्माण, पाइपलाइन विस्तार और शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए विशेष बजट प्रावधान किए गए हैं। स्वच्छ भारत मिशन के तहत कचरा प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने के लिए नए संयंत्र भी स्थापित किए जाएंगे, ताकि शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाया जा सके।
कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि राजनांदगांव जिले के विकास के लिए संकल्प बजट 2026-27 में 1000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि शिवनाथ नदी के संरक्षण और विकास के लिए 250 करोड़ रुपये की योजनाएं स्वीकृत की गई हैं।
उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों के माध्यम से सड़क, शिक्षा, खेल और शहरी विकास से जुड़े कई कार्य प्रस्तावित किए गए हैं। खेल सुविधाओं के विकास के लिए हॉकी स्टेडियम में टर्फ और अन्य सुविधाओं के निर्माण के लिए 8 करोड़ 80 लाख रुपये तथा दिग्विजय स्टेडियम में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए 6 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
इन सभी परियोजनाओं के पूरा होने से राजनांदगांव शहर में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा और शहर के समग्र विकास को नई गति मिलेगी। कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी उपस्थित रहे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 13, 2026 /
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...
By Reporter 5 /
August 15, 2026 /
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...
By User 6 /
August 17, 2026 /
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...