रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर ‘अनुपमा’ बीते दो सालों से टीआरपी लिस्ट में नंबर 1 पर बना हुआ है। ‘अनुपमा’ को लेकर चौंकाने वाली खबर आई है। दरअसल, शो में राखी दवे का किरदार निभाने वाली तसनीम शेख ने हाल ही में दिये इंटरव्यू में कहा है कि वह दूसरे प्रोजेक्ट्स में हाथ आजमाना चाहती हैं।
तसनीम शेख ने कहा, “शुरुआत में मैंने शो में एक मजबूत किरदार यानी वैंप का रोल निभाया था। जो हमेशा अनुपमा के लिए मुसीबत खड़ी करती थी और उसे ताने देती थी। मुझे गर्व है कि प्रोडक्शन हाउस ने मुझे इस रोल के लिए चुना। मैं ये भी समझती हूं कि मेरे ट्रैक पर हमेशा ही फोकस नहीं किया जा सकता है। लेकिन कुछ महीनों से मेरे पार शो में करने के लिए कुछ नहीं है।”
‘अनुपमा’ को लेकर तसनीम शेख ने बताया कि वह दूसरे प्रोजेक्ट्स में हाथ आजमाएंगी, लेकिन ‘अनुपमा’ को अलविदा नहीं कहेंगी। इस बारे में उन्होंने कहा, “मैं जाहिर तौर पर ‘अनुपमा’ में काम करूंगी, लेकिन मैं दूसरे प्रोजेक्ट्स भी तलाशुंगी, क्योंकि मेरे पास वक्त है। क्रिएटिव टीम भी इस बात के लिए राजी है कि मैं दूसरे प्रोजेक्ट्स कर सकती हूं। मेरा ‘अनुपमा’ छोड़ने का प्लान तो नहीं है, लेकिन जब मैं दूसरी चीजें भी कर सकती हूं तो क्यों न करूं।”
मेकर्स की गलतफहमी दूर करना चाहती हैं तसनीम शेख
एंटरटेनमेंट क्वीन तसनीम शेख ने इंटरव्यू में आगे बताया कि अगर मैं यहां रहकर ‘अनुपमा’ में सास का रोल निभा रही हूं तो मैं दूसरे शो में अलग किरदार अदा करना चाहूंगी। तसनीम शेख ने बताया कि वह पहले ‘सलीम अनारकली’ का हिस्सा रह चुकी हैं। इस बारे में उन्होंने कहा, “मैं उम्मीद करती हूं कि मेकर्स को ये न लगे कि अगर मैं ‘अनुपमा’ से जुड़ गई हूं तो मैं दूसरे प्रोजेक्ट्स नहीं कर सकती।”
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 13, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...
By User 6 /
September 15, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...
By User 6 /
September 13, 2026 /
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में उनके सम्मान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। रायपुर नगर पालिक...
By User 6 /
September 13, 2026 /
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...
By User 6 /
September 13, 2026 /
रायपुर. 14 सितंबर सोमवार को श्री गणेश चतुर्थी और तीज व्रत दोनों ही रखा जाएगा है। चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 14 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 6 मिनट पर होगा और 15 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 44...
By User 6 /
September 12, 2026 /
रायपुर। भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकारों (BOCW) के कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और श्रमिक हितों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से मुंबई में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। 11 और 12 सितंबर 2026 को आयोजित इस सम्मेलन में देशभर...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...