Google Analytics Meta Pixel बिग बास-16 की विजेता बने रैपर एमसी स्टैन - Ekhabri.com

बिग बास-16 की विजेता बने रैपर एमसी स्टैन

साढ़े चार महीने तक कलर्स चैनल पर चले रियलिटी शो बिग बास-16 की ट्राफी एमसी स्टैन ने जीत ली है। रविवार को दर्शकों के वोटों के आधार पर उन्हें शो के मेजबान सलमान खान ने विजेता घोषित किया। उन्होंने यह जीत प्रियंका चाहर चौधरी और शिव ठाकरे को शिकस्त देकर हासिल की।

 

 

 

पहले रनर अप शिव बने, वहीं दूसरी रनरअप प्रियंका बनीं। स्टैन ने ट्राफी के साथ एक कार और 31.80 लाख रुपये की इनामी राशि जीती है। पहले यह राशि 50 लाख रुपये थी, जिसे शो में एक टास्क में प्रतिभागी हार गए थे। अंत में यह राशि 31.80 लाख रुपये पर सिमट गई थी। स्टैन ने इस मौके पर अपना वह रैप गाया, जिसे उन्होंने अब तक रिलीज नहीं किया है। यह गाना उन्होंने सलमान, बिग बास और वहां मौजूद लोगों को समर्पित किया।

 

अंतिम पांच प्रतिभागियों में प्रियंका, शिव, एमसी स्टैन के साथ अर्चना गौतम और शालीन भनोट पहुंचे थे। पांचों की मां भी घर के भीतर उन्हें सपोर्ट करने पहुंची थीं। प्रियंका के बाहर होने पर उनके दोस्त और अभिनेता अंकित गुप्ता भावुक हो गए थे। उन्होंने कहा कि पहली बार प्रियंका अपने लिए कुछ कर रही थीं। वहीं, प्रियंका ने कहा कि मुझे इतना मिल गया, मेरे लिए बहुत है। मुझे लगा था एक हफ्ते में निकल जाऊंगी। बहुत ज्यादा उम्मीद नहीं लगाई थी, लेकिन इस बात के लिए तैयार थी कि कुछ भी हो सकता है।

 

 

फिनाले पर हर बार की तरह शो के प्रतिभागियों ने डांस परफारमेंस दी। प्रियंका और शिव ने साथ में परफार्म किया, तो वहीं प्रियंका ने अंकित गुप्ता के साथ भी परफार्मेंस दी। शालीन, अर्चना और स्टैन ने भी परफार्मेंस दी। फिनाले पर फिल्म गदर-2 : द कथा कंटीन्यूज का प्रमोशन करने के लिए सनी देओल और अमीषा पटेल भी शो पर पहुंचे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नौकरी दिलाने के लालच में किया दुष्कर्म

By User 6 / August 24, 2026 / 0 Comments
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से दिल दहलाने वाली खबर समाने आई है. जिसमे नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला को सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप है. घटना कुरुद थाना क्षेत्र की बताई जा रही है....

सौर ऊर्जा विस्तार से छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य, 5 लाख घरों तक पहुंचाने का लक्ष्य

By Reporter 5 / August 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने मार्च 2027 तक प्रदेश के 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य...

राम रहीम को 21 दिन की राहत, 9 साल में 17वीं बार जेल से बाहर

By User 6 / August 25, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आ गया है। उसे 21 दिन की फरलो मंजूर हुई है। मंगलवार सुबह करीब 6:05 बजे वह रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर निकला। इसके...

200 मेधावी श्रमिक बच्चों का होगा सम्मान, 1.45 लाख श्रमिकों को मिलेंगे 39.67 करोड़

By User 6 / August 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर, । छत्तीसगढ़ में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए 24 अगस्त को राज्य स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। श्रम विभाग के छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा...

111 उप अभियंताओं की नियुक्ति से जल जीवन मिशन को मिलेगी नई गति

By User 6 / August 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। इनमें 101 सिविल इंजीनियर और 10 विद्युत/यांत्रिक इंजीनियर शामिल हैं। प्रमुख अभियंता कार्यालय ने नियुक्ति के साथ ही सभी चयनित उप अभियंताओं की पदस्थापना...

‘कोहरा’ उपन्यास का विमोचन, मुख्यमंत्री ने कहा- साहित्य समाज को जागरूक करता है

By User 6 / August 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को राजधानी रायपुर स्थित महंत घासीदास संग्रहालय सभागृह में युवा साहित्यकार करुणा सागर पण्डा के उपन्यास ‘कोहरा’ का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि साहित्य केवल समाज का दर्पण नहीं...

मंत्री केदार कश्यप के काफिले से साथ सड़क हादसा, NH 30 पर काफिले को मारी स्कार्पियो ने टक्कर

By User 6 / August 23, 2026 / 0 Comments
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव जिले में वन मंत्री केदार कश्यप से जुडी बड़ी खबर आ सामने आई है, जिस अनुसार काफिले के साथ सड़क हादसा हो गया. हादसा सिटी कोतवाली कोण्डागांव क्षेत्र के घोड़ागांव के पास NH-30 पर हुआ. प्रारंभिक...

नवा रायपुर में 119.89 करोड़ की आवासीय परियोजना, 348 घरों का होगा निर्माण

By Reporter 5 / August 26, 2026 / 0 Comments
नीचे दोनों प्रेस विज्ञप्तियों को अलग-अलग SEO-friendly वेब-पोर्टल समाचार के रूप में तैयार किया गया है। भाषा को समाचार पोर्टल के अनुरूप रखा गया है और मूल सामग्री के आंकड़ों को यथासंभव बरकरार रखा गया है।   # छत्तीसगढ़ पर्यटन...

श्रमिकों के बच्चों को बड़े स्कूलों में मुफ्त शिक्षा, CM साय ने बढ़ाया हौसला

By Reporter 5 / August 25, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। श्रमिक परिवारों के प्रतिभावान बच्चों को अब प्रतिष्ठित निजी आवासीय विद्यालयों में मुफ्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिल रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि श्रमिक परिवारों के बच्चों की सफलता ही सरकार और उनके माता-पिता की...

रक्षाबंधन और पूर्णिमा को लेकर है आपको भी संदेह तो जानिए सही मुहूर्त

By User 6 / August 27, 2026 / 0 Comments
रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा, इस बार खास बात यह है कि श्रावण पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त की सुबह शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह समाप्त हो रही है। ऐसे में 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने...