सरकार ने बिक्री से पहले मोबाइल फोन के आईएमईआइ नंबर का भारतीय नकली डिवाइस प्रतिबंध पोर्टल पर एक जनवरी 2023 से पंजीकरण् अनिवार्य कर दिया है। दूरसंचार विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, स्थानीय स्तर पर निर्मित या आयातित सभी मोबाइल के लिए यह पंजीकरण अनिवार्य होगा और आईसीडीआर पोर्टल से इंटरनेशनल मोबाइल इक्विपमेंट नंबर (आईएमईआइ) प्रमाणपत्र लेना होगा। आईएमईआइ एक 15 डिजिट का नंबर है जो किसी भी डिवाइस की यूनीक आइडी भी होता है।
दूरसंचार विभाग के मुताबिक, यह पंजीकरण निर्माता या आयातक को कराना होगा। इस नियम से देश में बेचे जाने वाले सभी मोबाइल फोन में एक वैध आईएमईआइ नंबर होगा, जिससे उस मोबाइल को डिजिटल तरीके से ट्रैक किया जा सकेगा। नए नियमों से उपभोक्ताओं को अपने मोबाइल फोन के गुम होने या चोरी होने पर ब्लाक करने में मदद मिलेगी, जिससे उनका दुरुपयोग रुकेगा। इस कदम से देश में मोबाइल फोन की कालाबाजारी पर भी अंकुश लगने की उम्मीद है।
नामी कंपनियों के हजारों फोन में भी एक आईएमईआइ
जून 2020 में मेरठ पुलिस की जांच में सामने आया था कि स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो के 13,500 मोबाइल फोन एक ही आईएमईआइ नंबर पर चल रहे थे। इससे पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। आईएमईआइ नंबर का इस्तेमाल अपराधियों को ट्रैक करने में भी होता है। सामान्य तौर पर अपराधी सिम कार्ड को बदल देते हैं या उसे नष्ट कर देते हैं। लेकिन आईएमईआइ नंबर को आसानी से नहीं बदला जा सकता है। ऐसे में जांच एजेंसियां आईएमईआइ नंबर के जरिये अपराधियों तक पहुंच जाती हैं।
ऐसे चेक करें आईएमईआइ नंबर
कोई भी उपभोक्ता अपने मोबाइल का आईएमईआइ नंबर चेक कर सकता है। इसके लिए उपभोक्ता को अपने मोबाइल पर एक नंबर डायल करना होगा। यह नंबर डायल करते ही मोबाइल फोन का आईएमईआइ नंबर स्क्रीन पर आ जाएगा। नया मोबाइल खरीदते समय आईएमईआइ नंबर की जांच अवश्य करें। दो सिम वाले मोबाइल फोन में दो आईएमईआइ नंबर होते हैं।
आयातित मोबाइल के लिए पहले से लागू है व्यवस्था
सरकार ने आयातित मोबाइल फोन के लिए आईसीडीआर से आईएमईआइ प्रमाणपत्र लेने की व्यवस्था एक जनवरी 2020 से लागू कर रखी है। अभी इस पोर्टल के माध्यम से आइएमईआइ प्रमाणपत्र लेने के लिए कोई शुल्क नहीं है।
फोन गुम होने पर शिकायत कर सकते हैं उपभोक्ता
चोरी या गुम हुए मोबाइल को ब्लाक करने के लिए सरकार ने सेंट्रल इक्विपमेंट आईडेंटिटी रजिस्टर (सीईआईआर) पोर्टल बनाया है। इस पोर्टल पर कोई भी व्यक्ति अपने चोरी या गुम हुए मोबाइल को ब्लाक करने के लिए रिपोर्ट दर्ज कर सकता है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 29, 2026 /
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...
By User 6 /
April 1, 2026 /
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...
By User 6 /
March 31, 2026 /
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...
By User 6 /
March 31, 2026 /
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...
By User 6 /
March 30, 2026 /
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...
By User 6 /
April 2, 2026 /
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया। अमित जोगी...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...
By User 6 /
April 1, 2026 /
छत्तीसगढ़ : के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों तेज गर्मी लोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री तक ऊपर बना हुआ है।...