Google Analytics Meta Pixel 509 अंक टूटकर 57 हजार से नीचे सेंसेक्स - Ekhabri.com

509 अंक टूटकर 57 हजार से नीचे सेंसेक्स


घरेलू शेयर बाजारों में लगातार गिरावट जारी हैा धातु, बैंकिग और वित्तीय क्षेत्र के शेयरों में बिक्री के चलते बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 509.24 अंक टूटकर 57 हजार के स्तर से नीचे गिरकर 56,598.28 पर बंद हुआ। इसी प्रकार एनएसई का निफ्टी 148.80 अंक गिरकर 17 हजार से नीचे पहुंचते हुए 16,858.60 पर बंद हुआ।
सेंसेक्स में आईटीसी के शेयरों में सबसे ज्यादा 2.97 प्रतिशत की गिरावट रही।

 

एक्सिस बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा स्टील, इंड्सइंड बैंक, एसबीआई और एचडीएफसी बैंक के शेयर भी गिरावट के साथ बंद हुए। दूसरी ओर एशियन पेंटस, सन फार्मा, डा. रेड्डीज और पावर ग्रिड के शेयर बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहे। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के खुदरा रिसर्च प्रमुख सिद्धार्थ खेमका का कहना है कि आर्थिक गिरावट की आशंका के चलते दुनियाभर के बाजारों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। इसका असर घरेलू बाजारों पर भी दिख रहा है। हाल के कुछ सत्रों में विदेशी निवेशक बिकवाल बने हुए हैं। आरबीआई की आगामी मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक के कारण भी निवेशकों पर दबाव है।

 

नए सर्वकालिक निचले स्तर पर रुपया
अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपया में भी गिरावट जारी है। भारतीय मुद्रा में डालर के मुकाबले 37 पैसे की कमी दर्ज की गई और यह 81.90 (अस्थायी) के स्तर पर बंद हुई। मुद्रा विशेषज्ञों ने कहा कि अमेरिकी मुद्रा में मजबूती के चलते निवेशकों पर प्रतिकूल असर पड़ा, जिससे रुपये में गिरावट रही।

 

चांदी 1,600 रुपये लुढ़की
अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरावट के चलते दिल्ली में भी सोना-चांदी के मूल्य में भी कमी दर्ज की गई। सोना 435 रुपये की गिरावट के साथ 49,282 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं, चांदी 1,600 रुपये की बड़ी गिरावट के साथ 54,765 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,615.7 डालर प्रति औंस रहा। जबकि वायदा बाजार कोमैक्स में सोना 1,615 रुपये प्रति औंस पर बिका, जो अप्रैल 2020 के बाद का निचला स्तर है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे शामिल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग और महानगर इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य...

वैष्णव देवी जाने वालों के लिए अच्छी खबर, दिल्ली से कटरा के बीच नवरात्र में चलेगी स्पेशल ट्रेन 

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

बस्तर के पण्डुम कैफे ने पेश की पुनर्वास और स्वावलंबन की नई मिसाल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...

छत्तीसगढ़ में दिसंबर 2026 में होंगे निकाय-पंचायत चुनाव, तैयारियों की समीक्षा तेज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...