मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरहोल्डर्स को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। दरअसल, कंपनी के शेयरहोल्डर्स को बोनस शेयर देने की रिकॉर्ड डेट का ऐलान हो सकता है। कंपनी ने सितंबर में हुई एनुअल जनरल मीटिंग में फैसला लिया था कि वह बोनस शेयर बांटेगी। हर एक शेयर पर कंपनी एक शेयर देगी। इसके चलते हर शेयरहोल्डर के शेयर दोगुने हो जाएंगे।
रिलायंस इंडस्ट्रीज का यह बोनस इश्यू स्टॉक मार्केट पर अपने तरह का सबसे बड़ा होने वाला है। इसे फेस्टिव सीजन में निवेशकों के लिए तोहफा माना जा रहा है। रिलायंस ने इसे दीवाली गिफ्ट का नाम दिया है। हालांकि, अभी तक इसकी रिकॉर्ड डेट की घोषणा नहीं की गई है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा माना जा रहा है कि बोनस शेयर इश्यू करने का फैसला 14 अक्टूबर को हो सकता है। कंपनी अपने तिमाही और छमाही नतीजों का रिव्यू करने के बाद उन्हें मंजूर भी कर सकती है।
कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी है कि बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक सोमवार, 14 अक्टूबर को होने वाले है। इस दौरान 30 सितंबर को खत्म हुई तिमाही के नतीजों की समीक्षा की जाएगी। सेबी के नियमों के अनुसार, सिक्योरिटीज में लेनदेन के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज की ट्रेडिंग विंडो 1 अक्टूबर, 2024 को बंद हो गई थी। यह तिमाही रिजल्ट सामने आने के 48 घंटे बाद तक बंद रहेगी।
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बोनस इश्यू लाने का फैसला आईपीओ आने के बाद 6वीं बार किया है। साथ ही यह एक दशक में दूसरा बोनस इश्यू है। कंपनी ने कहा था कि हम लगातार अपने निवेशकों को लाभ देना चाहते हैं। साल 2017 से हमारा स्वर्णिम दशक शुरू हुआ है। इसका इनाम शेयरहोल्डर्स को भी मिलना चाहिए। साल 2017 में भी कंपनी ने अपने शेयरहोल्डर्स के शेयर दोगुने कर दिए थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर, 8 मार्च 2026। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री मिनी स्टेडियम में आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन 2026 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ा आर्थिक संबल दिया। कार्यक्रम के दौरान...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...
By User 6 /
March 10, 2026 /
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...
By User 6 /
March 13, 2026 /
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...
By User 6 /
March 9, 2026 /
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने रायपुर के चार सरकारी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर...
By User 6 /
March 10, 2026 /
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...
By User 6 /
March 11, 2026 /
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...