Google Analytics Meta Pixel मुख्यमंत्री से सुकमा और बीजापुर जिले के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के प्रतिनिधि मण्डल ने की मुलाकात - Ekhabri.com

मुख्यमंत्री से सुकमा और बीजापुर जिले के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के प्रतिनिधि मण्डल ने की मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से रविवार को यहां उनके निवास कार्यालय में बस्तर अंचल के सुकमा और बीजापुर जिले के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के प्रतिनिधि मण्डल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों से दोनों जिलों में राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी और विकास योजनाओं की मैदानी स्थिति की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधि मण्डल से चर्चा के दौरान कहा कि राज्य सरकार द्वारा सुकमा और बीजापुर जिले सहित बस्तर अंचल के लोगों की विकास से जुड़ी सभी जरुरतों को पूरा करने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। ग्रामीण राज्य शासन की योजनाओं का लाभ लेने के लिए आगे आएं। जनप्रतिनिधियों से भी मुख्यमंत्री ने अधिक से अधिक ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं से जोड़ने का प्रयास करने के लिए कहा। ग्रामीणों ने चर्चा के दौरान बताया कि वनांचलों के अंदरुनी क्षेत्रों के गांवों में भी ग्रामीण सड़क, बिजली, अस्पताल, एम्बुलेंस और बच्चों की शिक्षा के लिए आश्रम-छात्रावास की सुविधाएं चाहते हैं। क्षेत्र में सड़क और पुल, पुलिया का निर्माण हो रहा है। अब कानून व्यवस्था की बेहतर स्थिति से ग्रामीणों का भय दूर हुआ है और उनका अंदरुनी क्षेत्रों में आवागमन आसान हुआ है। लोग शादी-ब्याह और मृत्यु तथा सामाजिक कार्यों के लिए अपने रिश्तेदारों के यहां आ-जा पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब स्वास्थ्य सुविधाएं पहले से बेहतर हुई हैं। सुकमा में बाइक एम्बुलेंस और हाट बाजार क्लिनिक से स्वास्थ्य कार्यकर्ता ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। गांवों में सोलर लाइट लगायी गयी है। अंदरुनी इलाकों के हाट-बाजार प्रारंभ हुए हैं। इस अवसर पर सांसद पी.एल.पुनिया, सप्तगिरी उल्का, दीपक बैज, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, विधायक मोहन मरकाम, विक्रम मण्डावी और देवती कर्मा सहित डॉ. चंदन यादव उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मेट्रो में सफर के बाद सांसद का बड़ा ऐलान: रायपुर में भी दौड़ेगी मेट्रो

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...

छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बदला मौसम…जानें मौसम विभाग की चेतावनी

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...

रींवा-रायपुर हवाई सेवा से बढ़ेगी विकास की रफ्तार: उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। रायपुर पहुंचने के...

गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, 7 दिन बाद भी नहीं मिल रहा सिलिंडर! रायपुर में क्यों बनी ऐसी स्थिति? पढ़ें रिपोर्ट

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

शराब पीकर ड्राइविंग पर बड़ी कार्रवाई, 27 चालकों पर जुर्माना

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...

गोंदिया मेगा ब्लॉक: 20 दिन रेल सेवा ठप, 14 ट्रेनें रद्द

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...

पीएमओ में नई नियुक्ति, CPR रवि मित्तल को उप सचिव बनाया गया

By Reporter 5 / March 19, 2026 / 0 Comments
  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को उप सचिव (डिप्टी सेक्रेटरी) के पद पर नियुक्त किया गया है। इस फैसले को केंद्र सरकार के प्रशासनिक...

अप्रैल में तिगुना राशन…सरकार का बड़ा फैसला…जानें पूरी जानकारी

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...