अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध मौत के मामले में बिहार पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर किया है। हलफनामें में कहा है कि मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के सदस्यों का अभिनेता के साथ जुड़ने का एकमात्र मकसद उनकी संपत्ति हथियाना था।
सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को बिहार पुलिस की ओर से दायर हलफनामे में यह भी कहा गया कि बाद में रिया और उनके परिवार ने सुशांत की मानसिक बीमारी की झूठी कहानी गढ़ी। सुप्रीम कोर्ट में यह हलफनामा बिहार पुलिस के वरिष्ठ अधीक्षक की तरफ से दिया गया। इसमें कहा गया कि सुशांत को रिया अपने घर ले गई थीं और वहीं उसने अधिक मात्रा में दवाइयां देनी शुरू की गई। सुशांत के पिता के के सिंह ने रिया पर ये आरोप लगाए कि रिया झगड़ा कर सुशांत के घर से सारा सामान अपने घर उठा ले गई थी।
बिहार पुलिस ने यह भी बताया कि मुंबई पुलिस से किसी प्रकार की मदद नहीं मिलने के बावजूद उसे इस मामले में कई बातों की जानकारी मिली है, जिन पर जांच की जा सकती है। हलफनामे में कहा गया है कि सुशांत की मानसिक बीमारी की झूठी कहानी गढ़ी गई। सुशांत फिल्म इंडस्ट्री छोड़कर जैविक खेती में जाना चाहते थे और इस कारण रिया ने सुशांत को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और धमकाया की वह सुशांत की चिकित्सा रिपोर्ट सार्वजनिक कर उसे मानसिक तौर पर बीमार साबित कर देगी और फिर उसे कभी काम नहीं मिलेगा।
हलफनामे मे बताया गया कि आठ जून को रिया अपने साथ पैसे, लैपटॉप, क्रेडिट कार्ड और जेवरात लेकर सुशांत के घर से चली गयी। वह कुछ महत्वपूर्ण कागज भी अपने साथ ले गई। सुशांत ने अपनी बहन से कहा था कि रिया ने उसे फंसाने की धमकी दी है। पुलिस को जांच में यह भी पता चला है कि सुशांत के कोटक बैंक खाते में 17 करोड़ थे। पंद्रह करोड़ ऐसे व्यक्ति के खाते में पैसे ट्रांसफर किए गये जिसका सुशांत से कोई संपर्क नहीं था।
सुशांत की कथित आत्महत्या के मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) कर रही है और उसने अपनी प्राथमिकी में रिया चक्रवर्ती उसके परिवार के अन्य छह सदस्यों समेत सात को नामजद किया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 19, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...
By User 6 /
March 23, 2026 /
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...
By User 6 /
March 21, 2026 /
मनेन्द्रगढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रसल एक्का गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...
By Reporter 5 /
March 19, 2026 /
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को उप सचिव (डिप्टी सेक्रेटरी) के पद पर नियुक्त किया गया है। इस फैसले को केंद्र सरकार के प्रशासनिक...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...