अहमदाबाद-टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, शुभमन गिल 99% सिलेक्शन के लिए उपलब्ध हैं, लेकिन उन्हें प्लेइंग-11 में शामिल किए जाने का फैसला मैच से पहले ही लिया जाएगा। कल यानी 14 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया के ओपनर शुभमन गिल को डेंगू हो गया था, जिसकी वजह से वे सोमवार 9 अक्टूबर को चेन्नई के अस्पताल में भर्ती भी हुए थे। गिल अब इससे रिकवर हो चुके हैं। गिल ने गुरुवार यानी 12 अक्टूबर को नेट प्रैक्टिस भी की। गिल डेंगू की वजह से वर्ल्ड कप के शुरुआती दो मुकाबलों में प्लेइंग टीम का हिस्सा भी नहीं थे। भारत ने अपना पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ और दूसरा मुकाबला 11 अक्टूबर को दिल्ली में अफगानिस्तान के खिलाफ खेला।
रिकॉर्ड बनते ही हैं टूटने के लिए-बाबर आजम
इससे पहले पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने वनडे वर्ल्ड कप में अब तक भारत के खिलाफ सभी सात मैचों में मिली हार पर कहा कि रिकॉर्ड बनते ही हैं टूटने के लिए। भारत-पाकिस्तान महामुकाबले से पहले बाबर ने अपनी फॉर्म, तैयारी और रणनीति पर बात की, हालांकि वे रिजवान के गाजा को सपोर्ट करने का सवाल टाल गए। बाबर ने मैच से एक दिन पहले यानी आज हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच अब तक जो हुआ है वह ज्यादा मायने नहीं रखता है। हमारी टीम तैयार है। हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। बाबर आगे बोले- मैं अपनी बात करूं तो, मैं बीती बातों के बारे में ज्यादा सोचता नहीं हूं और जो आने वाला है उसमें फोकस करता हूं। जहां तक इस रिकॉर्ड की बात है, तो रिकॉर्ड बनते ही हैं टूटने के लिए। हम भी यह रिकॉर्ड तोड़ने का प्रयास करेंगे। मुझे लगता है कि हम अच्छा कर सकते हैं। भारत-पाकिस्तान मैच जोरदार है। बड़ी संख्या में फैंस आ रहे हैं। भारत और पाकिस्तान ने अपने-अपने वर्ल्ड कप अभियान का शानदार आगाज किया है। दोनों ने शुरुआती दो मुकाबले जीत लिए हैं। भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के खिलाफ जीत हासिल की है। जबकि, पाकिस्तान ने नीदरलैंड और श्रीलंका को हराया था। अब दोनों टीमों की नजरें तीसरी जीत पर रहेंगीं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 13, 2026 /
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...
By Reporter 5 /
August 15, 2026 /
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...
By User 6 /
August 11, 2026 /
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...
By User 6 /
August 11, 2026 /
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश के बाद सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर (मुख्य) परीक्षा-2024 की निर्धारित तिथियों...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...